27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1669431108489
मध्यप्रदेश

विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रमों की रूपरेखा हेतु बैठक संपन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण के सभाकक्ष में आज मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में विश्व विकलांग दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण आशीष दीक्षित तथा शासकीय दृष्टिबाधितार्थ के प्राचार्य सुरेश यादव, श्रवणबाधित मानसिक विद्यालय के अधीक्षक डॉ. अनिल परस्ते, राज्य अपंग कल्याण संस्था के अधीक्षक शिवशंकर कपूर, देवेन्द सोनी एवं सुनील जैन तथा अशासकीय संस्थाओं जस्टिस तन्खा मेमोरियल एवं विकलांग सेवा भारती तथा अन्य अशासकीय संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय द्वारा विश्व विकलांग दिवस आयोजन के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराया गया तत्पश्चात विश्व विकलांग दिवस के आयोजन के संबंध शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारी से चर्चा करते हुये कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु उनसे सुझाव चाहे गये। प्राप्त सुझाव पर 02 एवं 03 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया। विश्व विकलांग दिवस पर 02 दिसम्बर को खेलकूद एवं सामर्थ प्रदर्शन तथा अन्य विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इसी तरह 03 दिसम्बर को प्रतिवर्षानुसार कमानिया गेट बड़ा फुहारा से दिव्यांगजनों की रैली का आयोजन किया जायेगा। रैली का समापन मानस भवन में किया जाकर दिव्यांगजनों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मानस भवन के प्रेक्षा गृह में की जायेगी।


Bundelikhabar

Related posts

थाना मातगुवां पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालिका को 24 घंटे में किया दस्तयाब

Bundeli Khabar

विसर्जन कुंड में महिला ने की खुदखुशी

Bundeli Khabar

बिजावर: सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ही होती हैं नालियां साफ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!