26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20240307 WA00203
मध्यप्रदेश

दमोह: पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों का आतंक

Bundelikhabar

दमोह/संवाददाता
दमोह में आजकल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिसका मुख्य कारण है पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता, यहां चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि चोर न दिन देखते हैं न शाम, ध्यान देने लायक तो यह बात की चोर इतने निडर हो गए हैं कि चोरी के लिए या किसी भी घर को अपना निशाना बनाने के लिए रात का इंतजार भी नही करते है ।

ज्ञात हो कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले 14 क्वाटर पुराना थाना आज कल चोरों के निशाने पर है जहाँ आज शाम 7 बजे ही एक सूने घर को अपना निशाना बना बैठे, और घर मे घुस गया, लोगों का शोर होने के बाद छत से छलांग मारते हुए भाग गया जो सारी घटना सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई।

गैरतलब है की कोतवाली थाना क्षेत्र में ये घटनाएं आम बात हैं जिसका मुख्य कारण है पुलिस की कुम्भकर्णी निद्रा, जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि अगर महिला उक्त घटना की सूचना डायल 100 को देती है तो उसको पुलिस थाना बुलाया जाता है और अगर एफआरवी वाहन आता भी है तो मात्र अपनी खाना पूर्ती के लिए, बस पुलिस की इसी कार्यशैली के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर:केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

Bundeli Khabar

अब किन्नरों की भी होगा पहचान, उठा सकेंगे सरकारी योजनाओं का फायदा

Bundeli Khabar

82 साल की बुजुर्ग महिला बनी युवाओं के लिए मिशाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!