22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

ग्राम पंचायत धरमपुरा की गंदगी पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

Bundelikhabar

IMG 20240111 WA0005

सुरेश रजक/बिजावर

बिजावर । जनपद पंचायत आने वाली ग्राम पंचायत धरमपुरा में इन दिनों गंदगी के अंबार लगे हुए हैं गली-गली में नालियों के बहने से ग्राम वासियों को निकालने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम में व्याप्त कीचड़ के कारण लोगों में भारी आक्रोश है और ग्राम वासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है एक ओर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान चलाते हुए स्वच्छ भारत का सपना देख रहे है और अनेकों प्रकार के प्रयास किया जा रहे है तो वही ग्राम पंचायत धर्मपुरा में सरपंच, सचिव के द्वारा ग्राम में व्याप्त कीचड़ एवं गंदगी का उचित प्रबंध नहीं किया जा रहा है जब ग्राम वासियों से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि जब सरपंच सचिव से बार-बार कहा जाए तब वह नालियों की सफाई करवाते हैं एवं फिर महीनो तक नालियों की सफाई नहीं की जाती है जिससे यह बात स्पष्ट होती है कि सरपंच, सचिव पूर्णता निष्क्रिय और वेलगाम हो गए है उन्हे ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी से दूर दूर तक कोई सरोकार नहीं है अब कारण जो भी हो वह तो सरपंच, सचिव ही जाने लेकिन अगर ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी का समय पर उचित प्रबंध नहीं किया गया तो ग्राम वासियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: बैंक के सहयोग से लगेंगे 50 हजार पौधे

Bundeli Khabar

वाहन पार्किंग को लेकर 3 युवकों पर चाकू से हमला

Bundeli Khabar

कल तेरी बारी आज मेरी बारी, से खुलेगा बाजार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!