24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210525 WA0012
मध्यप्रदेश

भाजपा मंडल प्रकोष्ठ ने पत्रकारों को कोरोना योद्धा के तौर पर किया सम्मानित

Bundelikhabar



बिजावर(कपिल खरे)- विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट में आम जनजीवन की सुरक्षा और जन सेवा में कार्य करने वाले कोरोना वारियर्ष का भाजपा मंडल बिजावर द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान सभी कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सैनिटाइजर, मास्क और त्रिकूट चूर्ण की किट भेंट की गई। जनपद पंचायत प्रांगण में भाजपा मंडल के तत्वावधान में कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना काल में जन सेवा का कार्य करने वाले विभिन्न विभागों, पत्रकारों समाजसेवियों, चिकित्सकों और मैदानी क्षेत्र में कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में भी नगर परिषद कर्मचारियों और सफाई कर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना जो लोग कार्य कर रहे हैं वह ईश्वर का रूप हैं। इन्हीं की मेहनत और लगन से वर्तमान की विपरीत परिस्थिति से निकलने में हम सक्षम हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने सभी कोरोना योद्धाओं और विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक ने भी संबोधित किया।

IMG 20210525 WA0015

कार्यक्रम में एसडीएम राहुल सिलाडिया, तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, एसडीओपी सीताराम अवस्या, जनपद पंचायत सीईओ अखिलेश कुमार उपाध्याय, महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमार बागरी, बीएमओ मनोज पाल के अलावा पुलिस स्टाफ, मीडियाकर्मियों समाजसेवी समेत कोरोना काल में कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने सभी अतिथियों और अधिकारियों पत्रकारों स्वास्थ्य कर्मियों और गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया साथ ही इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

IMG 20210525 WA0013


Bundelikhabar

Related posts

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही :11 उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त

Bundeli Khabar

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने की कोरोना की तीसरी लहर से निपटने मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की समीक्षा

Bundeli Khabar

अल्टरनेट तरीके से खुलेगें बाज़ार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!