21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
images 12
मध्यप्रदेश

कब सुधरेगा गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

तेंदूखेड़ा/संवाददाता
गुरुकुल हायर सेकंडरी स्कूल तेंदूखेड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है जहाँ पास हुए बच्चों से नाजायज तौर पर पैसों की अबैध बसूली की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुकुल स्कूल में एक बार फिर गोरखधंधा चालू हो गया है जहाँ पास हुए बच्चों से किसी न किसी बहाने से हजारों रुपयों की बसूली की जा रही है, अभी हाल ही में सोमिल सिंघई द्वारा बर्ष 2020/21 में हाई स्कूल परीक्षा पास की गई थी एवं 14/09/2021 को स्कूल से उसकी टीसी भी निकाल दी गई किंतु रिकार्ड अपडेट का बहाना कर के उसको अंकसूची प्रदान नही की गई, जब बच्चा बाद में अंकसूची लेने गया तो प्राचार्या एवं स्टाफ द्वारा उससे यह कह कर की आपकी कक्षा 9वीं की टीसी जमा नही है 15 हजार रुपये की माँग की गई, अब विचारणीय प्रश्न यह है कि जब बच्चे ने पिछली कक्षा की टीसी जमा नही की तो उसको आपने किस आधार पर प्रवेश दिया था इसका जबाब न तो प्राचार्या के पास निकला न ही स्टाफ के।

गैरतलब है कि पिछली परीक्षाओं के दौरान स्कूल में भर्राशाही को देखते हुए शासन ने स्कूल प्रबंधन के ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी एवं प्राचार्या महोदया आज भी जमानत के लाभ पर बाहर घूम रहीं हैं और बच्चों से अवैद्ध बसूली कर रहीं हैं। हालांकि छात्र द्वारा उक्त कृत्य की शिकायत कलेक्टर महोदय दमोह एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा से भी कर उचित कार्यवाही की मांग की है।


Bundelikhabar

Related posts

वन प्रशासन का खौफ खत्म, रोज चलती है यहां पेड़ों पर कुल्हाड़ी

Bundeli Khabar

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ श्री गणेश

Bundeli Khabar

केन्द्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ बंदियों के लिये स्वरोजगार हेतु स्पेशल प्रोजेक्ट की शुरूआत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!