25.3 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

गैंगरेप के दो और नाबालिग से रेप के एक आरोपी को गुजरात से धर दबोचा

Bundelikhabar

बक्सवाहा थाना पुलिस की बड़ी सफलता, गैंगरेप के दो और नाबालिग से रेप के एक आरोपी को गुजरात से धर दबोचा

बिजावर/संवाददाता

बक्सवाहा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय की अगुवाई में गठित पुलिस दल को बड़ी सफलता हाथ लगी है | पुलिस ने 2800 किलोमीटर का सफर तय कर 4 दिन के विशेष ऑपरेशन के दौरान गैंगरेप के एक मामले के 8 माह से फरार चल रहे दो आरोपियों को गुजरात के मोरबी से और नाबालिक से रेप के 5 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गुजरात के सूरत से धर दबोचा पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है |

26 वर्षीय महिला का अपहरण कर किया था गैंगरेप …. बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ाजनी की एक महिला अपने पति के साथ 3 जनवरी 2021 को थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि जब वह अपने बच्चों के साथ अपने खेत पर थी तो रात को गांव का चमकिया बारेला और चाची सेमरा गांव का भाया बारेला उसे उसके बच्चों के साथ अपहरण कर जबरन ले गया और और अपने पास 12 दिन बंधक रख कर उसके साथ गैंग रेप किया | महिला ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों के चंगुल से बमुश्किल छूटकर अपने मायके मां बाप के पास झाबुआ जिला पहुंची और फिर अपने ससुराल वालों को सूचना दी जिस पर उसका पति उसे झाबुआ से लेकर वापस अपने गांव आया और रिपोर्ट दर्ज करवाई | पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था | तब से उक्त मामले के आरोपी फरार चल रहे थे | एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय ने उक्त मामले में रुचि लेते हुए फरार अपराधियों की पतासाजी की और सुराग मिलने पर गुजरात के मोरबी पहुंचकर अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को धर दबोचा |


मजदूरी करवाने का दिया झांसा …. थाना प्रभारी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद आरोपियों के मोरबी में होने की जानकारी मिल गई थी लेकिन मोरबी में कहां पर है इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल रही थी इस पर आरोपियों से मोबाइल पर बात कर उनसे मजदूरी करने के लिए बातचीत की और जब मिले तो धर दबोचा |

नाबालिग से रेप का आरोपी सूरत से पकड़ा ….. आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष ऑपरेशन के तहत गुजरात पहुंची बक्सवाहा पुलिस ने अप्रैल 2021 में मजगुवाबदन मैं एक नाबालिक के साथ हुई रेप के आरोपी जगत सौर उम्र 21 साल को सूरत से गिरफ्तार कर लिया उक्त आरोपी नाबालिग लड़की को दिल्ली ले गया और वहां 12 दिन तक रेप किया फिर लड़की को छोड़कर भाग गया था | लड़की दस्तयाब होने पर उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी | 2800 किलोमीटर का सफर तय कर महीनों से फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित पुलिस दल में बक्सवाहा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय के साथ आरक्षक सूरज शर्मा पुष्पेंद्र तिवारी पीयूष प्रधान साइबर सेल प्रधान आरक्षक संदीप सिंह तोमर शामिल रहे पुलिस कप्तान ने टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा लगातार संघर्ष और दौरे के माध्यम से एसोसिएशन को मजबूत करने का प्रयास जारी

Bundeli Khabar

पाटन: बदले गए थाना प्रभारी, अब नवल आर्य होंगे संभालेंगे कमान

Bundeli Khabar

नहीं लगेंगे अब मकर संक्रांति के मेले: आदेश जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!