21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623474806027
मध्यप्रदेश

जिले की दूकाने शत-प्रतिशत खोलने का निर्णय

Bundelikhabar

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से करना है

जिन व्यापारियों ने टीकाकरण नही कराया करा लें

   दमोह(भारती शर्मा)-क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक और व्यापारियों की मांगों को देखते हुए आज जिले के प्रभारी मंत्री जी के निर्देश प्राप्त हुए हैं, बाकी जिलों में भी जहां-जहां पर कोरोना केसेस बहुत कम हो गए हैं, उसके अनुसार उनके निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मार्केट शत-प्रतिशत खोलने की अनुमति दी गई है।  क्राईसिस मैनेजमेंट ग्रुप सदस्यों से भी बात की है, सभी लोगों की सहमति इसमें बनी हुई है, साथ ही जिले में लगातार कोरोना केसेस कम होते जा रहे हैं, इसी को दृष्टिगत रखते हुए दुकाने शत-प्रतिशत खोलने का निर्णय लिया गया है।

       शासन ने अभी 50 प्रतिशत दुकानें खोलने की अनुमति दी हुई है अगर कोई बदलाव करना है तो शासन की अनुमति लेना कंपलसरी है, तो शासन की अनुमति ली और उसी अनुमति के तहत पूरी दुकानें शत-प्रतिशत खोलने का अनुमति रहेगा जिसकी आदेश आज जारी हो जाएंगे।  कल से दमोह जिलों की जितनी भी दुकान है वह शत-प्रतिशत खुलेगीं, उसमें राइट या लेफ्ट का कोई बंधन नहीं होगा।

       आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का कंपलसरी पालन करना है, नियम का भी पालन करना है, सभी लोगों को मास्क पहनना है, सभी व्यापारियों में कोई भी शेष रहा गया हो, तो वह भी अपना वैक्सीनेशन करवा ले, लोग खुद अपना बचाव करेंगे, तो बाकी लोगों का बचाव हो पाएगा।

         लगातार प्रयास करके कोरोना केसेस कम किए हुए हैं तो उसी लेवल पर रखने के लिए सभी लोगों को सहभागिता इसमें जरूरी है, शासन प्रशासन का सहयोग करें।
FB IMG 1623474806027

Bundelikhabar

Related posts

कटंगी में हुआ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने पुलिस लाइन में तानी रायफल: एसपी भी रहे उपस्थित

Bundeli Khabar

प्रदेश में कहीं भी साम्प्रदायिक सद्भाव से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा- गृह मंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!