29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

अधिकारियो की मिली भगत से नगर में डाली गई घटिया केविल

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

.मेंटिनेश के नाम पर लाखों का होता है खेल
.आये दिन नगर में किसी ना किसी पोल पर टूटते हैं तार

पाटन/संवाददाता
शिवराज सरकार में अघोषित लाइट कटौती से जनता लगातार त्रस्त है पाटन नगर के आधे से ज्यादा इलाके में लगातार बिजली कटौती हो रही है इस भीषण गर्मी में जनता की कोई सुनने बाला नही है, बिजली विभाग के अधिकारी फोन नही उठाते हैं,तो डी साहब दोपहर के पहले ऑफिस में दर्शन नही दे पाते हैं बिजली का आलम यह है कि किसी न किसी केबिल पर आग लगती तो कही तार टूट कर गिर रहे है,लगातार नगर में बढ़ रहा लोड लेकिन कोई इंतजाम नही किये जा रहे हैं तो वही अधिकारियो ने कमीशन के चक्कर मे घटिया केविल शहर में डलवा दी है ,तो मेंटिनेश के नाम पर लाखों का खेल होता है।

जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री के सपनों के मध्य प्रदेश में बिजली, सड़क और पानी की सुविधाओं को मूलभूत सुविधाएं बताया गया है तो वहीं पाटन विद्युत मंडल इसमें पलीता लगा रहा है, लाइनमैन ऑफिस से बाहर निकलना ही नही चाहते हैं और बिना सुविधा शुल्क के कोई काम करना नही चाहते है, जिज़के जीवंत उदाहरण है कि वार्ड नम्बर 09 में नाले के ऊपर ही केबिल झूला झूल रही है जिससे किसी हादसे का अंदेशा साफ नजर आता है, किंतु अधिकारी कुम्भकर्णी चिरनिद्रा में लीन हैं।


Bundelikhabar

Related posts

तान्या कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने हासिल किया प्रदेश में 9 वां स्थान

Bundeli Khabar

नर्मदा जयंती पर भेड़ाघाट में निर्झरणी महोत्सव सम्पन्न

Bundeli Khabar

विधि विशेषज्ञों की राय के बाद पंचायत चुनाव निरस्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!