21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

SDOP पर गंभीर आरोप: रिमांड पर लेने के बाद आरोपी की मौत

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

.परिजनों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम
.इलाज के दौरान हुई मौत
.एसडीओपी एवं थाना प्रभारी पर धारा 307 का प्रकरण दर्ज करने की मांग
छतरपुर/ब्यूरो
छतरपुर जिले के बमीठा थानांतर्गत एक आरोपी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, परिवार जनों के अनुसार उक्त व्यक्ति की मौत पुलिस की बर्बरता के कारण हुई है।

क्या है मामला:
लूट के मामले में जिला जेल में आरोपी राजबहादुर सिंह उम्र 21 वर्ष बंद था, आरोपी राजबहादुर को बमीठा पुलिस ने लूट के मामले में 2 अगस्त को गिरफ्तार किया था,अगर सूत्रों की बात करें तो पुलिस ने रिमांड के दौरान की आरोपी से मारपीट की और पुलिस 25 जुलाई से राजबहादुर को हिरासत में लिए हुई थी किंतु आरोपी को 5 अगस्त के दिन जिला जेल भेजा गया, वहाँ उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और आनन फानन में ग्वालियर रेफर किया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया है , बमीठा थाना प्रभारी परशुराम डाबर एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल सहित दो पुलिसकर्मियों पर 307 का मामला दर्ज करने की मांग है।

परिजनों ने बताया कि 2 लाख रुपये की थाना प्रभारी व एसडीओपी द्वारा मांग की गई थी, जिसकी हम लोग व्यस्था नही पाए जिससे एसडीओपी एवं थाना प्रभारी ने राजबहादुर का मार-मार कर बुरा हाल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 


Bundelikhabar

Related posts

73 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी रोड का हुआ भूमिपूजन-

Bundeli Khabar

केन्द्रीय जेल के बंदियों के लिये विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Bundeli Khabar

शिवाजी विद्यालय : १९७४ सालच्या स्मृतीना उजाळा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!