28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626151503248
मध्यप्रदेश

कलेक्टेर के निर्देश सभी विभाग प्रमुख बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आएं

Bundelikhabar

टीएल की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

टीकमगढ़/ब्यूरो

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्विवेदी ने समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित पत्रों सहित सीएम हेल्पलाईन और पीजीआर के लंबित प्रकरणों का निराकरण कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर द्विवेदी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ आएं। आगामी दिनों में प्रभारी मंत्री योजना समिति की बैठक में सभी विभागों की समीक्षा करेंगे, सभी अधिकारी अपने विभागों की जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री कोविड अनुकम्पा नियुक्ति योजना के तहत कोविड से मृत हुए शासकीय सेवकों के अनुकम्पा नियुक्ति के प्राप्त सभी आवेदन पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करवायें और सभी प्रकरणों का त्वरित गति से निराकरण कराया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग अपने-अपने विभागों में मृत हुए कर्मचारियों की सूची तैयार करें एवं समस्त प्रकरणों को ऑनलाइन कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करायें।
द्विवेदी ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुये जिला चिकित्सालय सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन सुनिश्चित करायें, बिना मास्क लगाने वालों पर प्रतिदिन कार्यवाही करें, इसमें ढील ना बरती जाये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एसके मालवीय, अपर कलेक्टर आईजे खलको, जतारा एसडीएम सौरभ सोनवणे, सहायक कलेक्टर हिमांशु प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर सीपी पटेल, एसडीएम टीकमग सौरभ मिश्रा, बल्देवगढ़ संजय जैन, डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी, उप संचालक कृषि श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता, उप संचालक सामाजिक न्याय आरके पस्तोर, जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती विभूति अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1626151503248

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: मुरम का अवैध खनन जोरों पर

Bundeli Khabar

आजादी का अमृत महोत्सव: एसडीएम एवं तहसीलदार के नेतृत्व में निकली तिरंगा जागरूकता रैली

Bundeli Khabar

एक पहल: कर्मचारी बनाएंगे घर पर कचरे से खाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!