28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20230612 1521252
मध्यप्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के साथ 100 यूनिट बिजली मुफ्त: प्रियंका गांधी

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो
आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर पहुंची, जहां मां नर्मदा की पूजा अर्चना की जिसके बाद शहीद स्मारक गोल बाज़ार मैदान में एक आम सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ जबलपुर के बरिष्ठ नेता विवेक तन्खा, विधायक तरुण भानोट, विधायक लखन घनघोरिया सहित प्रदेश एवं जिले के कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Screenshot 20230612 1522442

ज्ञात हो इस बर्ष मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिस कारण सभी राजनैतिक पार्टियों में चहलकदमी तेज हो गई है, उसी के चलते आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर पहुंची और यहाँ एक आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहाँ भी कांग्रेस शासित प्रदेशों की तरह पुरानी पेंशन बहाली की जाएगी और प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी, आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि घरों में 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त एवं 200 यूनिट तक बिजली का बिल आधा लिया जाएगा, तथा गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपये में जनता को दिए जाएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

खरीदी केंद्रों में हो रही लगातार धांधली के विरोध में सौंपा ज्ञापन: उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bundeli Khabar

कांग्रेसियों ने अम्बेडकर जयंती पर ली संविधान के रक्षा की कसम

Bundeli Khabar

सागर संभाग के कृषि यंत्र अब बिकेंगे विदेशों में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!