23.2 C
Madhya Pradesh
September 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230402 WA0009
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व.सुभाष यादव की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

स्व.सुभाष यादव जी ने सहकारिता का सबसे बड़ा आंदोलन किया……..सुरेन्द्र चौधरी

सागर / मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री, किसान नेता और म.प्र.कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व.श्री सुभाष यादव की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में किया गया।पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्व.सुभाष यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्व.सुभाष यादव जी ने गरीबों, किसानों और हर वर्ग के लिए संघर्ष कर उन्हें नई दिशा दिखाई। उसी का परिणाम है कि आज भी वे किसानों के लिए एक मसीहा के रूप में विद्यमान हैं। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। श्री चौधरी ने कहा कि स्व.सुभाष यादव जी ने प्रदेश में सहकारिता का सबसे बड़ा आंदोलन किया वे कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नेता थे।जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी ने स्व.सुभाष यादव जी का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में किसानों को सहायता मुहैया कराई। महिलाओं के हक की लड़ाई में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू ने कहा कि स्व. सुभाष यादव जी ने जनता के दिलों पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। गरीबों, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की पीड़ा को उन्होंने बहुत करीब से जाना-समझा और उनके हितों के लिए आगे बढ़कर कार्य किया। पूर्व सरपंच शरद राजा सेन ने कहा कि स्व. सुभाष यादव जी विकास के लिए किसी से कोई समझौता नहीं करते थे। इंदिरा सागर बांध बनाने के लिए उन्होंने जो संकल्प लिया उसे पूरा करके ही छोड़ा। पुष्पांजलि कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में एड. सुनील सिंह,देव कुमार यादव,बलराम साहू, रवि उमाहिया, जयदीप तिवारी,सौरभ चौकसे, राजेश श्रीवास, गोपाल तिवारी, तुलसी राम मिश्रा, एड.वीरेन्द्र चौधरी,हर्षित तिवारी, गंगाराम केमले,दीपक कुर्मी, सलमान खान, राजेश कुमार आदि मौजूद थे


Bundelikhabar

Related posts

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर शराब एवं 2400 किलो महुआ लाहन जब्त

Bundeli Khabar

कांग्रेस पार्टी ने सहारा अभिकर्ताओं और निवेशकों के रुपये लौटाए जाने सांसद के घर का किया घेराव

Bundeli Khabar

अनअटेंडेड शिकायतों को लेकर कलेक्टर सख्त, देना होगा जुर्माना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!