25.1 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0405 225532
मध्यप्रदेश

गृह विभाग का कारनामा: किसी के रिटायरमेंट तो किसी की मृत्यु के बाद किये जा रहे ट्रांसफर

Bundelikhabar

सौरभ शर्मा/ब्यूरो
गृह विभाग अपनी चिर निद्रा में लीन हो अधिकारियों के स्थानांतरण किये जा रहे है अभी हाल ही में हुए 167 डीएसपी रेंक के अधिकारियों के तबादलों में भारी गड़बड़ी सामने आई है क्योंकि शशि भूषण रघुवंशी का तबादला कर दिया जो पिछले पांच माह पूर्व कोलारस से एसडीओपी के पद रिटायर हो चुके हैं एवं उक्त पद आज भी खाली पड़ा हुआ है।

वहीं दूसरी ओर एक ऐसे पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया जिसकी मृत्यु दो माह पूर्व हो चुकी है गुना बटालियन में पदस्थ रहे जितेंद्र सिंह यादव का स्थानांतरण कर दिया गया है जिनका स्वर्गवास आज से दो माह पूर्व हो गया है अब इसको गृह विभाग की लापरवाही नहीं तो क्या कहेंगे।

ज्ञात हो कि सिविल सेवा के अंतर्गत एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर की समय सीमा निर्धारित की गई किंतु गृह विभाग द्वारा उन सभी नियमों को ताक पर रखते हुए स्थानांतरण लिस्ट जारी कर दी गई है, दूसरी ओर नियमों के अनुसार यदि किसी की पदोन्नति उक्त रेंक पर की जाती हो प्रायः उनका जिला बदल दिया जाता है किंतु उक्त लिस्ट में ऐसे भी अधिकारी हैं जिनको कार्यवाहक पदोन्नति वहीं से दी गई और उसी जिले में पद स्थापना दे गई, इन सारी त्रुटियों से एक बात तो सिद्ध होती है कि गृह विभाग अपने ही कर्मचारियों का रिकॉर्ड नही खंगालता है या फिर ट्रांसफर लिस्ट कई महीनों पहले तैयार कर दी जाती है।

FB IMG 16491785983462

हालांकि गृह विभाग ने अपने उस आदेश को टंकन त्रुटि कहते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए अपनी गलती पर पर्दा डालने का प्रयास किया है।


Bundelikhabar

Related posts

ठगी: महिलाओं के साथ ठगी करने वाली महिला ठग गिरफ्तार

Bundeli Khabar

डॉ. नीलेश जैन को कॉंग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई

Bundeli Khabar

म.प्र. ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, बी.डी. शर्मा सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!