26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0329 150114
मध्यप्रदेश

जनसुनवाई में जहर खाकर पहुंची महिला एसपी ऑफिस में मचा हड़कंप

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर एसपी कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने पति और सास से प्रताड़ित होकर एसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस परिसर में ही उसने जहर खा लिया, मौके पर लगातार महिला की स्थिति खराब होती गई लिहाजा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और आनन-फानन में 108 के माध्यम से महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां पर की महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जानकारी के मुताबिक अधारताल निवासी महिला संगीता पटेल का अपने पति और सास से विवाद चल रहा था जिसके चलते लगातार उसे प्रताड़ित भी किया जा रहा था।

संगीता पटेल ने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की शिकायत कई मर्तबा अधारताल थाना पुलिस से भी की पर पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से ना लेते हुए कार्यवाही नहीं की, लिहाजा परेशान होकर आज महिला जन सुनवाई में पहुंची और उसने चूहे मार दवा खा ली, महिला की हालत बिगड़ते देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया पुलिस ने 108 के माध्यम से फिलहाल पीड़ित महिला को जिला अस्पताल भेजा है वही महिला की शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने जांच की बात कही है।


Bundelikhabar

Related posts

नव निर्वाचित महापौर का जगह-जगह हुआ स्वागत

Bundeli Khabar

ज्वैलरी शॉप में दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची झोंक कर हुई लूट

Bundeli Khabar

धर्म प्रचार क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जीतु सोमपुरा को मिला ‘राष्ट्रीय पत्रकार भूषण अवॉर्ड’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!