28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230205 WA0001
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शास. अनु.जाति बालक छात्रावास का किया दौरा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

छात्रावास में गम्भीर अनियमितताओं और गंदगी, अव्यवस्थाओं का लगा अम्बार, छात्र हो रहें बीमारियों का शिकार,इलाज के आभाव में लौट रहे घर, भाजपा सरकार का छात्र विरोधी चहरा उजागर: सुरेन्द्र चौधरी

सागर/ आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में व्याप्त अनियमितताएं और विभागीय अमले की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही नतीजन छात्रावासों में छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपए का बंदरबांट किए जाने के मामले किसी से छुपे नहीं है। छात्रावासों में व्याप्त गंभीर अनियमितताएं और किये जा रहे भ्रष्टाचार की कलई उस समय खुल गई जब नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका मकरोनिया में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास विद्यापुरम में कांग्रेसजनों के साथ पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने छात्रावास की हकीकत जानी। छात्रावास में छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपए का बंदरबांट किए जाने और गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला सामने आया। छात्रावास की सीटर संख्या 50 हैं लेकिन यहा चन्द छात्र मौजूद थे तथा छात्रावास में जगह- जगह गंदगी का आलम ओर छात्रों के लिए वर्षों पुराने पलंग और गद्दे,रजाई बिस्तर गंदगी की हालत में मिले इसके साथ-साथ छात्रावास भवन की पुताई भी लंबे समय से नही हुई ।छात्रावास परिसर में बने नाले पर अतिक्रमण के होने के चलते छात्रावास परिसर में पानी भरने से छात्रों को बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है जिस कारण छात्रावास के कई छात्र बीमार होकर छात्रावास से घर जाने को मजबूर हुए हैं यही नहीं छात्रावास में पीने के पानी को लेकर लगाए गए वाटर फिल्टर और हांथ धोने के वाशवेशन की हालत भी दयनीय स्थिति में मिली इसके साथ ही छात्रावास भवन में लगे दरवाजे टूटे और खिड़कियों में कपड़े और पेपर लगाकर छात्र रहने को यहां मजबूर है जिस पर पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने मौके से ही कलेक्टर श्री दीपक दीपक आर्य को उक्त छात्रावास की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए यहां व्याप्त अनियमितताओं और छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के नाम पर किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच कर कठोर कार्यवाही की बात कही।छात्रावास पहुंचे पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर छात्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा शासकीय अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं से होता हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के समय में उक्त छात्रावास में नाले का पानी भरने से उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा छात्रावास में पानी भरने की समस्या पर ठोस कार्यवाही न करने के साथ ही यहां व्याप्त गंभीर अनियमितताओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया है जो शासन- प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। श्री चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में व्याप्त अनियमितताओं और किए जा रहे भ्रष्टाचार के साथ ही छात्रावास में पानी भरने की समस्या का स्थाई निराकरण किया जावें अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर. आर पारासर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुर्मी, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,जगन्नाथ विश्वकर्मा,मुकेश रोहित, रोहित वर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्र ध्वज अपमान मामला: जनपद पंचायत पाटन में फहराया गया उल्टा राष्ट्र ध्वज

Bundeli Khabar

अवैध उत्खनन कार्यवाही

Bundeli Khabar

पूर्व संसदीय सचिव बेबी राजा ने नागरिकों से की अपील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!