26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230205 WA0005
मध्यप्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर में पाटी पूजन के साथ हुआ विद्यारम्भ संस्कार

Bundelikhabar

11 / 100 SEO Score

गौरझामर/संवाददाता
सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार सरस्वती पूजन के रूप मे मनाया गया, जहाँ हवन पूजन के साथ हिन्दू धर्म मे 16 संस्कारों में से एक विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया।

IMG 20230205 WA0003

ज्ञात हो कि प्रतिबर्ष उक्त आयोजन बसंत पंचमी सरस्वती जी के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है किंतु इस बर्ष गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी एक ही दिन होने के कारण उक्त कार्यक्रम का आयोजन नही हो पाया था, जिस कारण शनिवार के दिन प्रान्त के समस्त विद्यालयों में बालकों का विद्यारंभ संस्कार, सरस्वती पूजन, पाटी पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया।

IMG 20230205 WA0004

कार्यक्रम में मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शरुआत की जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे लगभग 200 माताओं ने अपने बालकों के साथ पूजन किया, कार्यक्रम पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार झरिया द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया, कार्यक्रम में सरस्वती शिशु का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा, तथा उक्त आयोजन की तैयारी प्राचार्य माननीय मुन्नालाल होल्कर, प्रधानाचार्य राजकुमार झारिया एवं श्रीमती आराधना शर्मा,आशा जैन, रामकिशोरी रावत, पुष्पा रैकवार, मालती लोधी, विनीत साहू, एवं राधा दीदी द्वारा की गईं।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: पनागर गरीबों के अनाज की हेराफेरी मामला

Bundeli Khabar

छतरपुर: इन ठेकेदारों को किया गया ब्लैक लिस्टेड

Bundeli Khabar

नगरीय क्षेत्र में शासकीय भूमि के धारकों को दिया जायेगा 30 वर्ष का पट्टा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!