30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20220815 0910543
मध्यप्रदेश

राष्ट्र ध्वज अपमान मामला: जनपद पंचायत पाटन में फहराया गया उल्टा राष्ट्र ध्वज

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
जबलपुर जिले में जनपद पंचायत पाटन में राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है जहाँ नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा उल्टा राष्ट्र ध्वज फहराया गया।

आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्र ध्वज तिरंगे के सम्मान में नवीन गाईड लाइन जारी की गई है एवं संविधान में उल्लेखित अनुच्छेदों के अनुसार राष्ट्र ध्वज को जब फहराया जाता है तो उसमें रंगों को क्रमशः रखा जाना चाहिए जिसमें सबसे ऊपर केसरिया बीच में सफेद एवं नीचे हरा रंग होना चाहिए ।

ज्ञात हो कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन में प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी ध्वजारोहण किया गया जिसमें नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष द्वारा उल्टा राष्ट्र ध्वज फहराया गया जिसमें हरा रंग सबसे ऊपर एवं केसरिया रंग सबसे नीचे था, हालांकि कुछ सदस्यों की आपत्ति के बाद आनन फानन में तिरंगे झड़े को एक बार पुनः सीधा कर के फहराया गया।

 


Bundelikhabar

Related posts

हत्या: चाकुओं के वार से एक व्यक्ति की मौत

Bundeli Khabar

नर्मदा के अनमोल मोती

Bundeli Khabar

राज कुमार धनौरा का मंत्री राजपूत पर एक बार फिर प्रहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!