पाटन/संवाददाता
तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो गाड़ी ने अपना नियंत्रण खोते हूए दूसरी ओर से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर-दमोह मार्ग पर शनि मन्दिर पाटन के पास एक बोलेरो अपना नियंत्रण खो बैठी और एक दो-पहिया वाहन को रौंद दिया जिससे दो लोग घायल हो गए, घटना दोपहर तकरीबन 4 बजे की है दोनो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ले जाया गया वहाँ डॉक्टर द्वारा मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।
दोनो ही घायल पाटन नगर के नजदीक ग्राम गड़ाघाट के बताए जा रहे हैं घायल भगवान दास केवट और छोटे मल्लाह अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे तभी बोलेरो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाने से मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक युवक का पैर टूट गया एवं दुसरे को सिर में चोट आईं जिसके बाद बोलेरो चालक घटना स्थल से फरार हो गया।

