24.6 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

बिना विधायक के विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ वन अमले ने खोला मोर्चा

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

टीकमगढ़/ब्यूरो
जहाँ एक ओर विधायक जी की सदस्यता खत्म हो गई है तो वहीं दूसरी बिना विधायक के विधायक प्रतिनिधि बने लोग प्रशासन पर अपनी धौंस जमा रहे है और प्रशासनिक कार्य मे अपनी टांग अड़ा रहे है ऐसा कहना है जतारा वन अमले का।

IMG 20230101 WA0022

प्राप्त सूत्रों के अनुसार एक अवैद्ध रेत उत्खनन के मामले में विधायक प्रतिनिधि हरसेवक राजपूत निवासी पलेरा पर यह आरोप लगाए गए हैं वन कर्मियों द्वारा अवैद्ध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए कुछ वाहन जप्त किये थे किंतु अपने आप को विधायक प्रतिनिधि बताने वाले हरसेवक राजपूत द्वारा उन वाहनों को दबंगाई दिखाकर रास्ते मे ही छुड़ा लिया गया एवं वन कर्मियों पर धावा बोल दिया, जिसकी लिखित शिकायत एसडीओपी के पास भी की गई।

IMG 20230101 WA0020

ज्ञात हो जहाँ एक शिवराज सरकार अवैद्ध उत्खनन और गुंडागर्दी पर अंकुश लगा रही है वही उनके राजनेता इस कृत्य को बढ़ावा दे रहे और शिवराज सरकार एवं पार्टी छवि धूमिल करने मे लगे हुए हैं, किंतु अब वन कर्मियों ने खुले शब्दो मे चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द उक्त अपराधियों पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश के समस्त वनकर्मी लामबंद हड़ताल के लिए विवश होंगे। वहीं विधायक प्रतिनिधि द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि महोदय की टेबल पर पत्ते और सिगरेट का बॉक्स साफ नजर आ रहा है जो उनके प्रतिनिधि होने पर प्रश्न चिन्ह अंकित कर रहा है, अब देखना यह है कि पार्टी एवं प्रशासन अपना क्या कदम उठाती है।

IMG 20230101 WA00192


Bundelikhabar

Related posts

वन परिक्षेत्र बिजावर में लकड़ी चोरों के साथ साथ अब शिकारी भी हुए सक्रिय

Bundeli Khabar

निकाय चुनाव: केवल एमपी के जाति प्रमाण-पत्र ही होंगे मान्य

Bundeli Khabar

बिजावर: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!