22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2023 0103 0939082
मध्यप्रदेश

पुलिस की निष्क्रियता एवं पक्षपात के चलते बड़ा हादसा

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

बिजावर/संवाददाता
पुलिस की निष्क्रियता एवं पक्षपात के एक परिवार को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है जहां प्रथम सूचना रिपोर्ट न लिखे जाने पर महिलाओं को दर-दर भटकते हुए एसपी तक गुहार लगानी पड़ी।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार छतरपुर जिले के बिजावर नगर के अलीगंज मोहल्ले में खूनी संघर्ष हो गया जिसमे एक 22 बर्षीय लड़के अमीरूल का सिर फट गया एवं लड़की आशिया का हाथ इतनी बुरी तरह से तोड़ा गया कि डॉक्टर टीम में ऑपरेशन करके जोड़ने की सलाह दी, जिसका मुख्य कारण पुलिस का पक्षपात पूर्ण रवैया, क्योंकि ये विवाद काफी दिनों से चल रहा था जिसकी सूचना समय समय पर पुलिस को दी जाती रही किंतु पुलिस अपनी निष्क्रियता पूर्ण कार्यप्रणाली के चलते कुम्भकरणी नींद में सोती रही और ये बड़ा हादसा हो गया।

ज्ञात हो कि अलीगंज मोहल्ले के नाजिम मंसूरी, हबीब खान, जुबैर खान, शाजिया, जुबैदा एवं इशहाक खान ने नसीर खान के घर मे घुस कर अमीरूल मंसूरी, आशिया एवं शाहजहां को लोहे के रॉड और डंडों से इतनी बुरी तरह से पीटा की अमीरूल लहूलुहान हो गया और आशिया का हाथ टूट गया जिसकी रिपोर्ट लिखाने उक्त पक्ष पुलिस थाने पहुंचा तब वहां दूसरे पक्ष के दबदबे के कारण स्टॉफ ने रिपार्ट लिखने से इंकार कर दिया तब एसपी की अनुशंसा पर छतरपुर में मामला जीरो पर कायम किया गया, अब इससे पुलिस का पक्षपात पूर्ण रवैया साफ झलकता है।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर टीकमगढ़ ने ली टीएल की बैठक

Bundeli Khabar

जूनियर डॉक्टरों द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के विरोध में नगर निगम में हड़ताल

Bundeli Khabar

जबलपुर में बढ़ता डेंगू का कहर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!