28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त कार्यवाही: सहायक समिति प्रबंधक रिश्वत को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

गौरझामर नयानगर सहायक समिति प्रबंधक रिश्वत को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, धान तुलाई कराने के एवज में मांग रहा था 4 हजार की रिश्वत

गौरझामर/गिरीश शर्मा
गौरझामर सागर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक समिति प्रबंधक को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सहायक समिति प्रबंधक किसान से धान तुलाई कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। मामले में लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही है लोकायुक्त के अनुसार फरियादी वीरेंद्र पुत्र रामकिशन साहू उम्र 24 साल निवासी देवरी नाहरमऊ ने लोकायुक्त सागर कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सहायक समिति प्रबंधक विनोद कुमार जैन 28 क्विंटल 80 किलो धान तुलाई कराने के एवज में 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त ने मामले में जांच शुरू की। शिकायत की पुष्टि होते ही शुक्रवार को टीम गौरझामर कार्रवाई के लिए पहुंची। जहां रिश्वत के रुपए लेकर प्राथमिक शाखा सहकारी समिति चरगुवां के सामने आम रोड के पास फरियादी पहुंचा फरियादी वीरेंद्र ने जैसे ही सहायक समिति प्रबंधक विनोद जैन को रिश्वत की राशि दी। लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया जिसमें समिति प्रबंधक विनोद जैन का कहना है कि हमारे यहां वीरेंद्र साहू द्वारा धान का सिलाट बुक किया गया था जिसमें करीब 29 क्विंटल धान रजिस्ट्रेशन थी लेकिन धान एपीक्यू क्वालिटी कि नहीं थी जिसे ट्रैक्टर थ्रेसर से छान कर लेना कहा था जो किसान द्वारा मुझे कहा गया था कि आपको छानई के पैसे कर दिए जाएंगे जो किसान द्वारा मुझे छानई के पैसे दिए गए है लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि 28 क्विंटल 80 किलो धान तुलाई कराने को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा था। कार्रवाई करते हुए सहायक समिति प्रबंधक विनोद जैन को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। मामले में विनोद जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है लोकायुक्त की टीम में शामिल निरीक्षक मंजू सिंह, निरीक्षक अभिषेक वर्मा,निरीक्षक रोशनी जैन एवं विपुस्था स्टाफ मौजूद रहा

IMG 20221216 WA0042


Bundelikhabar

Related posts

अब मामला महामहिम के पास: लग सकती है पंचायत चुनाव पर रोक

Bundeli Khabar

ठंड के कारण फसलों में लगा पाला

Bundeli Khabar

ग्राम रैपुरा के अनु.जाति वर्ग के घरों पर बुलडोजर चलाने का मामला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!