35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

शासन की सड़क पर शासन का कब्जा : दुर्घटनाओं का मुख्य कारण

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
एमपीआरडीसी द्वारा बनाई गई जबलपुर सागर मार्ग का पासिंग डिवाइडर आज कल पार्किंग स्थल बना हुआ है, नगर के हृदय स्थल कमानिया गेट के सामने मुख्य मार्ग पर सड़क पार करने जो डिवाइडर क्रॉसिंग बनाई गई है उस अक्सर चार पहिया वाहनों की पार्किंग देखी जाती है।

ज्ञात हो कि जहाँ एक ओर प्रदेश के मुखिया और गृह मंत्री का सपना है कि मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाया जाए ऐसे शासन के नुमाइंदे ही उनके सपनों पर बट्टा लगा रहे हैं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल का 407 वाहन अक्सर सड़क के बीचोंबीच खड़ा देखा जाता है जिससे सड़क पर कर लोगों को दूसरी ओर का वाहन दिखाई नही देता और दुर्घटना हो जाती है।

सोचने वाली बात यह कि अभी मात्र दो दिन पूर्व ही यातायात नियमों के पालन को शपथ ग्रहण की गई थी किंतु नियमो को तोड़ने में भी शासन के नुमाइंदों को ही आगे देखा जा रहा है और सारा दोष आम आदमी के ऊपर मढ़ा जाता है।


Bundelikhabar

Related posts

आरटीओ की बड़ी कार्यवाही: 10 एम्बुलेंस को किया जब्त

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने किया बड़ा मलहरा का औचक निरीक्षण

Bundeli Khabar

प्रदेश में प्रथम एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!