25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
images 5
मध्यप्रदेश

हत्या: दिन दहाड़े युवक की चाकू से हत्या

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

ग्वारीघाट में दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या, हत्यारा हुआ मौके से फरार पुलिस कर रही है तलाश

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्मन मोहल्ला में आज मंगलवार की दोपहर मैं चाकुओं से गोदकर 26 वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया गया आरोपी मृतक दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों दोस्त साथ में ही बैठे हुए थे तभी किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद आगबबूला हुए आरोपी ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार किया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बर्मन मोहल्ला निवासी राहुल बर्मन अपने दोस्त सत्यम बर्मन के साथ दोपहर बैठकर शराब पी रहा था । तभी किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई इस दौरान आरोपी ने पहले तो राहुल बर्मन के साथ गाली गलौज कर जमकर मारपीट की लेकिन जब इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है पुलिस लगातार आरोपी को दबोच ने जगह-जगह दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: बैंक के सहयोग से लगेंगे 50 हजार पौधे

Bundeli Khabar

प्रशासनिक तौर बार बाढ़ से निपटने के जारी किए निर्देश

Bundeli Khabar

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए विभिन्न मंडलों के वार्डो तक पहुंचे श्री कृष्ण नितीश भरद्वाज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!