26.8 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220613 WA0001
मध्यप्रदेश

सैकड़ों कांग्रेसियों ने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन को जिताने का लिया संकल्प

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सैकड़ों कांग्रेसियों ने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन को जिताने का लिया संकल्प, युवाओं के हुजूम ने भव्य अगवानी कर किया आत्मीय स्वागत, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हांथ।

सागर/ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन को शनिचरी, शुक्रवारी, महर्षि दयानंद और लाजपतपुरा वार्ड के सैकड़ो कांग्रेसियों और युवाओं के हुजूम ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित, प्रकाश जैन आदि वरिष्ठ कांग्रेसजनो व स्थानीय वार्ड वासियों की मुख्य उपस्तिथी में शुक्रवारी वार्ड में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ  खान द्वारा आयोजित बैठक में प्रचण्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया। इसके पूर्व लाखा बंजारा झील वोट क्लब के समीप सैकड़ो युवाओं के हुजूम ने ढ़ोल धमाकों के साथ निधि सुनील जैन की भव्य अगवानी की तथा शनिचरी वार्ड स्थित चौधरी बिल्डिंग के पास अबरार सौदागर, मोहम्मद तारिक, शहनशाह खान,सन्दीप चौधरी तथा शनिचरी बजरिया में फारुख खान,शेख इकबाल, राशिद बाबा,सोनू खान और शुक्रवारी मस्जिद चौराहे पर माजिद खान, रोबी पठान, पप्पू पहलवान, हेमराज रजक, मार्शल खान,ताहिर मास्टर, अमान उल इस्लाम, अक्कू पठान, शहजाद निहारिया, एहतिशाम अंसारी आदि युवाओं के द्वारा शाल,श्रीफल व फूल मालाओं से स्वागत कर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।इस दौरान दर्जनों युवाओं ने राजा पठान के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन आदि कांग्रेस जनों ने फूल मालाओं से कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।  बैठक का संचालन आसिफ खान ने किया अंत में आभार शेख असलम ने माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव विजय साहू,शहर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद खान, ऋषभ जैन,पूर्व पार्षद शौकत अली, पूर्व पार्षद, सुल्तान कुरेशी, पूर्व पार्षद उमर खान, हाफिज नासिर साहब, रविशंकर आठया, शकील शाह, रजिया खान,प्रियंका तिवारी, पवन केसरवानी, बाबर खान,शुभी जैन, दीपक कुर्मी, वसीम रिजवान कुरैशी, सुनील पावा, तज्जु खान,शेेरू भाईजान, एजाज खान, शहबाज खान, शुभम सोनी,जाहिद निहारिया, देवेश जैन, सोहेल खान, असद खान, मोंटू खान,वसीम खान,सल्लू चाचा, नासिर खान, अंजार बाबा, सोहेल खान, नोमान रंगरेज, आसिम भाऊ, दानिश सौदागर, रिजवान टपरा, राशिद भाई, इमरान मोबाइल, जैद अब्बासी, अज्जू नेता, अयाज खान, उजेब खान सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन व युवा मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: शासकीय भूमि पर सरपंच का कब्जा

Bundeli Khabar

अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का अवलोकन और निराकरण भी करे- कलेक्टर

Bundeli Khabar

लाल परेड ग्राउंड: पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर किसी DGP की बेटी बनी परेड कमांडर, किया परेड का नेतृत्व

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!