22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221213 WA0001
मध्यप्रदेश

महाविद्यालय में नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष का स्वागत एवं समिति की बैठक का आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गौरझामर/गिरीश शर्मा

गौरझामर – देवरी शास. नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 12 दिसम्बर 2022 को नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष दीपक ठाकुर एवं सदस्यों का स्वागत कार्यक्रम तथा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया तत्पष्चात् महाविद्यालय परिवार द्वारा जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों का स्वागत फूल मालाओं एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी.डी. राजपूत ने जनभागीदारी समिति से संबंधित संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे के द्वारा नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष दीपक ठाकुर एवं समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और महाविद्यालय के विकास कार्याें से संबंधित प्रस्तावों को पारित करने में समिति से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के हित में जनभागीदारी समिति हमेशा कार्य करेगी तथा विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए मेरे द्वारा भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे। तत्पश्चात जनभागीदारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक के 19 प्रस्तावों पर चर्चा की गई एवं समिति द्वारा समस्त प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जनभागीदारी समिति सदस्य डॉ. अवनीश मिश्रा सांसद प्रतिनिधि, आशीष राजोरिया विधायक प्रतिनिधि, संदीप जैन बबलू सिनेमा , प्रीतम सिंह लोधी, लक्ष्मीकांत दुबे, रतनदीप तिवारी, महेन्द्र राय, राजकुमार दीवान, दुर्गाशंकर कुर्मी, संदीप चौरसिया, श्रीमती गोमती बाल्मीकि, श्रीमती अनीता पटैल, जनभागीदारी समिति प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान, डॉ. कलम सिंह डुडवे, डॉ. आशीष जैन, रमेश कुमार चौधरी, श्रीमती वंदना साहू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संदीप जैन बबलू सिनेमा द्वारा अपने निजी व्यय पर कॉलेज में 20 सीलिंग पंखे देने की घोषणा की इसके पूर्व भी उन्होंने 15 पंखे दिए थे।


Bundelikhabar

Related posts

शिवाजी विद्यालय : १९७४ सालच्या स्मृतीना उजाळा

Bundeli Khabar

कलेक्टर की उपस्थिति में शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल किया गया निराकरण

Bundeli Khabar

विदाई कोई भी हो उसमे द्रवित होना स्वभाविक है – एसडीओपी लोकेश डाबर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!