18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 13
मध्यप्रदेश

डॉ. आदर्श विश्नोई के अथक प्रयासों से सीएचसी पाटन का हुआ कायाकल्प

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई के अथक प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन की कायाकल्प हो गई है एक समय ऐसा था जब नगरवासी छोटे छोटे प्राथमिकी इलाज जैसे बुखार के इलाज के लिए भी जबलपुर का रुख किया करते थे किंतु आज यहाँ समस्त रोगों की जांचों से लेकर एक्सरे अल्ट्रासाउंड तक सुविधा उपलब्ध हो गई है, या यूं कहें कि डॉ. आदर्श द्वारा एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि पाटन क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र होने के साथ-साथ ग्रामीण अंचल वाला क्षेत्र है यहाँ एक सैकड़ा से ज्यादा गाँव पाटन बाज़ार से जुड़े हुए हैं और चिकित्सा सुविधा आम आदमी की एक मूलभूत जरूरत है जिसके लिए ग्रामीण इलाकों से लोग पाटन नगर की ओर अपना रुख करते हैं किंतु छोटे-छोटे इलाज के लिए भी लोगों को जबलपुर जाना पड़ता था किंतु आज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वो हर सुविधा उपलब्ध हो गई जिसके लिए लोगों को जबलपुर जाना पड़ता था, जिसका मुख्य श्रेय जाता है खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श विश्नोई की मेहनत को, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन को मध्य प्रदेश सरकार के कायाकल्प अवार्ड से भी नवाजा गया है।

गैरतलब है कि कोरोना काल मे भी लोगों को समुचित चिकित्सा सेवा प्रदान की जाती रही है एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कोरोना उपचार हेतु एक अलग वार्ड भी बनाया गया था जिसमे संविदा आधार पर स्टाफ की नियुक्ति भी की गई थी ताकि लोगो को उचित उपचार प्रदान किया जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

एटीएम से निकाले फर्जी तरीक़े से लाखों रुपए

Bundeli Khabar

अवैध शराब पिलाने के मामले में जबलपुर क्लब हाऊस को नोटिस

Bundeli Khabar

एसडीओपी एवं थाना प्रभारी की कार्यशैली के चलते थाने का हुआ कायाकल्प

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!