40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने किया बड़ा मलहरा का औचक निरीक्षण

Bundelikhabar

कलेक्टर ने राजस्व कोर्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण

बिना कारण के लंबित पाये जाने पर दी हिदायत

बड़ामलहरा की एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण में 34 प्रकरण देखे गये

एसडीएम को दी हिदायत तो तहसीलदार, नायब तहसीलदार को डाट लगाई

बड़ा मलहरा/शमीम खान

कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह मंगलवार की शाम को आकस्मिक रूप से जब बड़ामलहरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से लेकर कर्मचारी भी सकते में आ गए। कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट का 4 से 6 बजे तक आकस्मिक निरीक्षण किया। करीब 2 घंटे चले निरीक्षण में एसडीएम कोर्ट के 10 तहसीलदार कोर्ट के 15 तथा नायब तहसीलदार कोर्ट के 9 सहित 34 लंबित प्रकरणों की सूक्ष्म जाँच करते हुये तत्काल निराकरण करने और बिना किसी कारण के प्रकरण को लंबित नही रखने के निर्देश दिये।

एसडीएम कोर्ट के निरीक्षण में पाया गया कि कुछ केस बिना किसी कारण के लंबित रखे जा रहे है तो वही रिकार्ड भी ठीक से संधारित नही है। एसडीएम को हिदायत दी गई की लंबित प्रकरणों के तुरंत निराकरण के लिए जरूरत पड़ने पर अधीनस्थ न्यायालयों से रिकार्ड बुलाएं और प्रकरणों का निराकरण करे तथा रिकार्ड भी ठीक से संधारित कराएं।

तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण में पुराने केस लंबित पाये जाने पर कड़ी डाट लगाते हुए प्रकरण को शीघ्र निराकरण के लिए पटवारी और आरआई से रिपोर्ट प्राप्त करते हुए निराकरण करने तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट भेजने के निर्देश दिये गये।


Bundelikhabar

Related posts

वार्ड प्रभारियों की निष्क्रियता के चलते नगर परिषद बिजावर को लाखों का राजस्व घाटा

Bundeli Khabar

रजक समाज संघ ने मनाया दशहरा मिलन समारोह

Bundeli Khabar

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज: आदर्श आचार संहिता लागू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!