28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221209 WA0001
मध्यप्रदेश

युवक घर में रखे था 2 लाख की स्मैक, पुलिस ने पकड़ा

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

गौरझामर/गिरीश शर्मा

गौरझामर देवरी क्षेत्र में अवैध रुप से खुलेआम अवैध शराब , ब्राउन सुगर(सफेद पाउडर), गांजा ​सहित अन्य नशीले पदार्थो नगर में खुलेआम बैठ जा रहे हैं जिसको लेकर युवाओं के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने सोमवार को ज्ञापन सौंपा था की देवरी क्षेत्र में नशीले पदार्थो की बिक्री की जा रही है देवरी थाना प्रभारी उपमा सिंह ने थाने की कमान संभालते ही बुधवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब देवरी के सिविल लाइन स्थित एक घर से सफेद पाउड़र अर्थात स्मेक रखे युवक को पुलिस ने धर दबोचा । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रुप मादक पदार्थो कि ब्रिकी के विरुद्ध चलाये ज रहे अभियान के चलते मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर थाना देवरी पुलिस ने आरोपी मन्टू उर्फ मनीष पिता देवेन्द्र पाण्डेय उम्र 32 साल निवासी सिविल लाईन को एक घर से पकड़ा गया । पुलिस को उसके पास से कुल 16.46 ग्राम स्मेक जिसकी बाजार में कीमत लगभग 165000 रुपये आंकी जा रही है बहीं इसके पास से पुलिस ने दो मोबाईल भी जब्प्त किये हैं। युवक से जबप्त सामग्री की अनुमानित कुल कीमती 2 लाख रुपये बताई जा रही है। उपरोक्त आरोपी के विरुध धारा 8/21 एन.डी.पीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. उपमा सिंह, उनि. ए.एन. द्ववेदी, उनि. ललित बेदी, आर. मुकेश, आर.रुपेश, आर. प्रेमजीत, आर प्रमोद, आर. रोशन, आर. पूजा, आर. रुकमणी की सराहनीय भूमिका रही है।


Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर: पाटन, शहपुरा और कटंगी सहित 16 डॉयल 100 वाहन पड़े बीमार

Bundeli Khabar

लखनगुवां ग्राम पंचायत में मजाक बनकर रह गया प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने नरयावली मुख्यालय पर निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!