21.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221208 WA0005
मध्यप्रदेश

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में जीत का मनाया जश्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

बिजावर/सुरेश रजक

दिल्ली ने भाजपा की भ्रष्ट राजनीति को नकार, आप की ईमानदार राजनीति को चुना : अमित भटनागर

बिजावर छतरपुर// आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगरी निकाय के चुनाव में स्पष्ट बहुमत से जीत मिलने की खुशी में आप नेता अमित भटनागर ने के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने बिजावर बस स्टैंड में पटाखे व मिठाईयां के साथ जीत का जश्न मनाया।
दिल्ली नगरीय निकाय के अंतर्गत 250 वार्ड में 4 दिसंबर को हुई वोटिंग के रिजल्ट आज 7 दिसंबर को आया। आम आदमी पार्टी ने नगरीय निकाय के चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 134 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत के साथ अपना महापौर बनना तय कर लिया है इसके साथ ही पूरे देशभर में आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। आप नेता अमित भटनागर ने कहा कि दिल्ली नगरीय निकाय के चुनाव में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 मुख्यमंत्रियों, कई केंद्रीय मंत्रियों सहित पूरी ताकत झोंक दी थी दिल्ली के नगरी निकाय के चुनाव को पिछले 7 माह से टाला जा रहा था, गुजरात के चुनाव के समय ही इसकी घोषणा की गई इसके बावजूद भी दिल्ली की जनता ने भाजपा की जुमले वाली राजनीति को नकारते हुए आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति को चुना यह ईमानदारी की जीत है। जीत के जश्न के दौरान हिसाबी राजपूत, पार्षद रामपाल शर्मा, पार्षद कुमारी दिव्या अहिरवार, किशोरी कुशवाहा राहुल अहिरवार, मुबीन खान, हरि कुशवाहा, गोलू राजा परमार, कपिल विदुआ, अर्जुन, राहुल सिंह सेंगर आदि आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar

बिजावर जनपद पचंयात की ग्राम पंचायतों में मनरेगा में धांधली

Bundeli Khabar

ग्वालियर: सामने आई मंत्री जी दरियादिली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!