23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 5
मध्यप्रदेश

डबल मर्डर मिस्ट्री: दो युवकों की हत्या

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास मिली कुए में एक लाश मिली है, खेती किसानी का काम करने वाले राजेश विश्वकर्मा निवासी बरगी की लाश बताई जा रही है, 3 अगस्त से लापता था राजेश बरगी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी, कुए के अंदर से राजेश विश्वकर्मा की टीवीएस जूपिटर गाड़ी भी मिली है, मृतक राजेश के हाथ पैर बंधे हुए थे जब उसे निकाला गया, संजीवनी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रारंभिक तौर पर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

तो वहीं दूसरी वारदात प्रेमसागर चौकी अंतर्गत जिन्ना मौहल्ला की है जहाँ चाकुओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई, पड़ोसी ने विवाद के चलते अपने बेटे व अन्य दो लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया,जिससे युवक भोला चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई,घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने घेराबंदी कर बाप-बेटे व अन्य 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।


Bundelikhabar

Related posts

दिखने लगा जन अभियान परिषद के जागरूकता अभियान का

Bundeli Khabar

हाई कोर्ट में सोमवार से फिर से शुरू होगी वर्चुअल सुनवाई

Bundeli Khabar

पाटन: बीएसपी की सभा से कोरोना का मास्क नदारत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!