25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1643342613446
मध्यप्रदेश

अवैध परिवहन करते रेत से भरी दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

राजस्व विभाग के अमले ने सिहोरा तहसील के अंतर्गत हृदयनगर में रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर दो ट्रेक्टर ट्रॉली को रेत सहित जप्त कर लिया है। एसडीएम सिहोरा आशीष पांडे के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में जप्त ट्रेक्टर ट्रालियों को गोसलपुर थाने के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम सिहोरा पांडे ने बताया कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने हृदयनगर में संदेह के आधार पर रेत का परिवहन करते पाये जाने पर दो ट्रेक्टर ट्रॉलियों को रुकवाया। पूछताछ के दौरान एक ट्रेक्टर ट्राली का चालक जिस पर वाहन क्रमांक दर्ज नहीं था मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरी ट्रेक्टर ट्राली का चालक गोसलपुर निवासी अमित कुमार रेत की रायल्टी और वाहन के कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका।

एसडीएम सिहोरा ने बताया कि मौके पर दोनों ट्रेक्टर ट्राली को मय इंजन सहित जप्त कर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया एवं गोसलपुर पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया गया। थाने ले जाते हुए रास्ते में दूसरी ट्रेक्टर ट्राली एमपी 20 एबी 1892 का चालक अमित कुमार भी ट्रेक्टर लेकर रास्ते से फरार हो गया। जबकि बिना नंबर के ट्रेक्टर ट्राली को भी एक स्कार्पियो चालक द्वारा रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया। एसडीएम सिहोरा ने बताया कि रास्ते से फरार हुए ट्रेक्टर चालक एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले स्कार्पियो क्रमांक एमपी-20 सीसी 4563 के चालक श्री रघुवंशी और वाहन मालिक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके साथ ही वाहन को राजसात करने की कार्यवाही भी की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

होशंगाबाद होगा आज से नर्मदापुरम

Bundeli Khabar

कटंगी में सफाई कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सम्पन्न

Bundeli Khabar

शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया कन्हैया का जन्मोत्सव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!