20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1632453311284
मध्यप्रदेश

लोकसेवा केंद्रों में अब नही होंगे आवेदन निरस्त

Bundelikhabar

लोक सेवा केन्द्रों से दर्ज आवेदनो की हॉडकॉपी के अभाव में आवेदन निरस्त नहीं किये जायें

दमोह / ब्यूरो

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जी द्वारा समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम अंतर्गत समीक्षा उपरांत निर्देश जारी किये गये थे, कि ” लोक सेवा केन्‍द्र के माध्‍यम से ऑनलाईन दर्ज होने वाले आवेदनों में, ऑनलाईन प्राप्‍त दस्‍तावेजो के आधार पर आवेदनों का निराकरण किया जाये, सिर्फ इस आधार पर आवेदन निरस्‍त न किया जाये कि आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्‍त नहीं हुई है ”। सभी लोक सेवा केन्द्रों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है, कि विभिन्‍न सेवाओं के परिपत्रों मे उल्‍लेखित आवश्यक दस्‍तावेजो के अतिरिक्‍त किसी अन्‍य दस्‍तावेजो की मॉंग लोक सेवा केन्‍द्र व आवेदकों से नही किया जाये तथा दिये गये दिशा- निर्देशो का अक्षरश: पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

ज्ञातव्य है पत्र के माध्यम से पूर्व मे आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। इसके अतिरिक्‍त पदाभिहित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि लोक सेवा केन्‍द्र पर प्राप्‍त होने वाले ऑनलाईन आवेदन व संलग्‍न अन्‍य दस्‍तावेजो सहित हार्डकॉपी प्राप्‍त करने हेतु अपने अधीनस्‍थ किसी 01 कर्मचारी को अधिकृत कर प्रतिदिन लोक सेवा केन्‍द्रों से आवेदनो को प्राप्‍त करना सुनिश्चित किया जाये।

निर्देशो के जारी होने के उपरांत भी mpedistrict पोर्टल के अवलोकन एवं आवेदको द्वारा कार्यालय मे उपस्थित होकर अवगत कराया जा रहा है, कि पदाभिहित अधिकारियों द्वारा आवेदन यह कारण दर्शाते हुये निरस्‍त किये जा रहे है कि लोक सेवा केन्‍द्रों से आवेदन की हार्डकॉपी प्राप्‍त नही हुई है, लोक सेवा केन्‍द्रों के माध्‍यम से आवेदन ऑनलाईन दर्ज कर संबंधित पदाभिहित अधिकारी के लॉगिन पर तत्‍समय ऑनलाईन प्रेषित हो जाते है, जिसमे संलग्‍न दस्‍तावेज भी अपलोड रहते हैं। निर्देशित किया है कि आवेदनों को इस आधार पर निरस्‍त न किया जाये कि आवेदन पदाभिहित अधिकारी के कार्यालय मे प्राप्‍त नही हुआ है, इसके अलावा आवेदन की हार्डकॉपी कार्यालय मे प्राप्‍त नही हुई है।



Bundelikhabar

Related posts

आंगनवाड़ी का पोषण आहार डेयरी में मिलने से मचा हड़कंप

Bundeli Khabar

राजस्व विभाग को कलेक्टर के सख्त निर्देश

Bundeli Khabar

कलेक्टर ने एक बार फिर अधिकारियों पर ठोका जुर्माना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!