26.4 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1669908329846
मध्यप्रदेश

कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बैठक

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देश
विभाग आपसी समन्वय से मिलकर तैयार करें विकास की कार्य योजनाएं – कलेक्टर
रानीताल स्टेडियम में होगा खेलो इंडिया का आयोजन : सभी आवश्यक तैयारियॉं पूर्ण करने कलेक्टर ने निर्धारित की टाइम लाइन
जबलपुर/ब्यूरो
कलेक्टर, जिला जबलपुर सह चेयरमेन जबलपुर स्मार्ट सिटी सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में दिनांक 01 दिसम्बर 2022 को स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में आशीष वशिष्ठ आयुक्त नगर निगम जबलपुर, श्रीमति निधि सिंह राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबलपुर स्मार्ट सिटी, कार्यपालन यंत्री गोपाल गुप्ता, म.प्र.लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री शवेन्द्र सिंह,  बाहुबली जैन सहायक यंत्री, आदित्य सिंह बघेल सहायक यंत्री, अनिकेत गौरिया, सहायक यंत्री, कविश मिश्रा, सहा. यंत्री,  अंकुर नाग, उपयंत्री, दिगदर्श सिंह, उपयंत्री, बालेन्द्र शुक्ला, जी.आई.एस. एक्सपर्ट, अर्पित नेमा, असिस्टेंट अर्बन प्लानर, अभिलाष पाण्डेय, उपयंत्री, सिविल कार्य हेतु अधिकृत पी.डी.एम.सी. एजेंसी के टीम लीडर एवं परियोजनाओँ के कान्ट्रेक्टर उपस्थित हुये।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा विकसित की जा रही एल. आई. सी. बिल्डिंग मदन महल से अंधमूक बायपास सड़क निर्माण के तीन कि.मी. हिस्से पर बी.टी. कार्य दो दिवस में प्रारंभ किये जायें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को मानक स्तर अनुसार बनाये रखें एवं कार्य के दौरान तकनीकी अमला अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण स्थल के समानान्तर स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा यूटिलिटी शिफ्टिंग, फुटपाथ निर्माण एवं वाटर सप्लाई पाइप लाइन के कार्य को पूर्ण करने हेतु म.प्र.लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य का क्रियान्वयन तीव्र गति से किया जाये। कलेक्टर श्री सुमन ने निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी एवं लोक निर्माण विभाग की टीम फील्ड पर संयुक्त भ्रमण कर आने वाली कठिनाईयों का निराकरण करावें एवं भविष्य में होने वाले कार्य की विस्तृत कार्ययोजना आपसी समन्वय के साथ तैयार करें।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि माह फरवरी में रानीताल स्टेडियम में खेलो इंडिया का आयोजन होना है अतः 25 जनवरी तक लक्ष्य निर्धारित कर रानीताल डेवलमेंट वर्क फेस-2 के कार्य को पूर्ण किया जाये। कलेक्टर श्री सुमन ने अधारताल से महाराजपुर सड़क निर्माण कार्य में जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट के पोल स्थापित हो चुके है एवं डिवाईडर तैयार हो चुका है उन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था प्रारंभ कराने एवं डिवाइडर पर आकर्षक प्लांटेशन का कार्य कराने तथा सड़क निर्माण में एक माइनर ब्रिज का निर्माण फरवरी तक पूर्ण कराने निर्देशित किया। उन्होंने एक सप्ताह में स्मार्ट रोड़ फेस-1 के अंतर्गत होम साइंस कालेज रोड का कार्य पूर्ण करने एवं उक्त सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके के निर्देश दिये। कलेक्टर ने स्मार्ट रोड़ फेस-2 गोलबाजार एवं उसके चारों ओर की सड़कों में मालवीय चौक से शहीद स्मारक की सड़क को छोड़कर अन्य समस्त सड़कों का कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने साथ ही शहीद स्मारक की बाउंड्री वाल एवं अन्य निर्माण कार्य को समय सीमा में टीम बढाकर कान्ट्रेक्टर को निर्देश दिये।

उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा तीन स्थानों पर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन तैयार किये जा रहे है जिसमें रांझी, छुई खदान एवं पिसनहारी की मढिया के समीप स्थल चयन किया गया है, उक्त तीनों स्थलों पर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को तैयार करने 31 जनवरी तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने कहा कि 3 डी. जी.आई.एस. परियोजना की प्रगति अत्याधिक असंतोषजनक है, पूर्व में निर्धारित किये गये लक्ष्यों की पूर्ति न होने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने एजेंसी को संतोषजनक प्रगति के लिये एक सप्ताह का समय दिया।


Bundelikhabar

Related posts

नगर में सूदखोरी का धंधा जोरों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Bundeli Khabar

गुड फ्राइडे पर सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा

Bundeli Khabar

पाटन: विद्युत विभाग आऊट सोर्स कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!