30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 10
मध्यप्रदेश

पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल तो सिहोरा से गिरीश ध्रुवे सहित 10 थाना प्रभारी होंगे कार्यवाहक डीएसपी

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

जबलपुर /ब्यूरो
प्रदेश के करीब 100 पुलिस निरीक्षकों का कार्यवाहक डीएसपी बनने का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि लगभग पिछले 6 महीनों से पदोन्नति की प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई थी, अब जल्द ही गृह विभाग इनकी पदोन्नति का आदेश जारी करने वाला है, हालांकि इस सूची में से 22 कार्यवाहक डीएसपी बनाये जाने वाले अफसरों के नाम हटा दिए गए हैं।

सूत्रों की माने तो दिसंबर में इन अफसरों के वन टाइम प्रमोशन के लिए लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जिसमे जबलपुर जिले के संभावित 10 थाना प्रभारियों के नाम शामिल है पुलिस थाना पाटन से थाना प्रभारी आसिफ इकबाल, सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश ध्रुवे, ओमती थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव, गोरखपुर थाना प्रभारी एसपीएस बघेल, लार्डगंज थाना प्रभारी मधुर पटेरिया, डुमना सुरक्षा आर के सोनी, जीआरपी सुनील नेमा, सुरेखा परमार, प्रताप सिंह मरकाम एवं विजय अमभोरे के नाम शामिल है।


Bundelikhabar

Related posts

बुंदेलखण्ड के छतरपुर जिले में बेटियों ने अनूठे अंदाज में किया लोगों को जागरूक

Bundeli Khabar

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर युवाओ ने फोटो खिंचवाकर दिया एकता का संदेश

Bundeli Khabar

दर्दनाक हादसा – ट्रेक्टर रोटरी में फंस कर मासूम की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!