29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210604 WA0043
मध्यप्रदेश

जटाशंकर में जलसंकट से निपटने सार्वजनिक कूप का निर्माण कार्य शुरू

Bundelikhabar

दर्शनार्थियों को जल संकट से नहीं होना पड़ेगा परेशान
बिजावर(कपिल खरे)-क्षेत्र भर के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है लेकिन भीषण गर्मी में दर्शनार्थियों को जल संकट की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए शिवधाम श्री जटाशंकर में बस स्टैंड के पास विशाल सार्वजनिक कूप का निर्माण किया जा रहा है जिससे अब यहां पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को पानी की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोक न्यास ट्रस्ट श्री जटाशंकर धाम के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि शिवधाम श्री जटाशंकर में दर्शनार्थी पानी की समस्या से परेशान ना हो इसके लिए ग्राम पंचायत डिलारी के द्वारा 15वें वित्त और मनरेगा बजट से करीब साढे 6 लाख की लागत से सार्वजनिक कूप निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी विधि विधान पूजा- अर्चना के बाद शुरुआत भी हो गई है। बताया गया कि इस सार्वजनिक कुएं में पर्याप्त पानी निकलने की संभावना है जिससे अब यहां पहुंचने वाले हजारों दर्शनार्थियों को भीषण गर्मी में भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। जिससे काफी हद तक जल संकट की समस्या से निजात भी मिलेगी।

IMG 20210604 WA0041

Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर की तीन और ग्राम पंचायतों में हुआ सौ फीसदी टीकाकरण

Bundeli Khabar

छतरपुर:पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar

जनपद पंचायत के सौजन्य से दिव्यांग शिविर का आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!