30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220313 WA0035
मध्यप्रदेश

खमरिया इस्टेट में नशीली गैस का रिसाव मौके पर पहुँची दमकल की टीम हुई बेहोश

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

आयुध निर्माणी खमरिया के ईस्ट लैण्ड में टाइप-3 में किसी नशीली गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब रहवासियों को अजीब सी गंध और साँस लेने में बेचैनी महसूस हुई। हैरानी वाली बात यह है कि ज रवाना की गई वह मौके पर जाते साथ ही बेहोश हो गई।

इसके बाद प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। देर रात महाप्रबंधक एसके सिन्हा सहित पूरा अमला ईस्ट लैण्ड में आ पहुँचा। जानकारी के अनुसार खमरिया इस्टेट में पानी की सप्लाई के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 6 प्लांट बनाए गए हैं। टाइप-3 के समीप स्थित प्लांट से रात तकरीबन 10 बजे तेज गंध आनी शुरू हुई। कुछ समय में ही रहवासियों की बेचैनी बढ़ने लगी। इसी बीच निर्माणी कंट्रोल को खबर की गई ।

IMG 20220313 WA0030

10 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

प्लांट में पहुँचे दमकल कर्मियों को भी वैसी ही बेचैनी का सामना करना पड़ा। कुछ देर में ही सभी जान बचाते हुए बाहर निकले जिसमे 10 दमकल कर्मियों की गैस की चपेट में आने से उनकी हालत बिगड़ने लगी जिन्हें ओएफके अस्पताल भेजा गया । इसी दौरान 2 कर्मचारियों की हालात ज्यादा खराब हो गई त्तकाल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

अज्ञात चोर ने चुराया सिलेंडर का वॉल्व,हादसे का बना कारण

वीओ:-खमरिया थाना प्राभारी निरूपा पांडे ने बताया की किसी चोर के द्वारा क्लोरीन गैस के सिलेंडर का वॉल्व चोरी किया गया जिसके कारण सिलेंडर से गैस का रिसाव होना शुरू हुआ वही अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है मौके पर दमकल की टीम और पुलिस मौजूद है,वही निरीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।।


Bundelikhabar

Related posts

एसडीएम और सीएसपी ने लगाए गए पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

Bundeli Khabar

वन अधिकारियों को नही हैं अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले गाँवों की जानकारी

Bundeli Khabar

ग्वालियर: सामने आई मंत्री जी दरियादिली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!