34.2 C
Madhya Pradesh
May 18, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन : आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन : आज का राशिफल

*आज 1 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 07:21 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:35 से 02:56 तक रहेगा।आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे,आज ग्रह-नक्षत्र हर्षण नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। मीन राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। कुंभ राशि वाले नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए महीने का पहला दिन ठीक-ठाक रहेगा*

*आज 12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- आज आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए फोकस रहे। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और उपलब्धि भी हासिल करेंगे। नेगेटिव- कोई नकारात्मक समाचार मिलने पर तनाव में ना आए और जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। धैर्य और संयम बनाकर रखें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रहेगा। आलोचनाओं पर ध्यान ना दें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम करने का जुनून आपको सफलता देगा। बीमा और कमीशन के बिजनेस में सावधानी रखें। ऑफिस में परिस्थितियां पहले की तरह ही रहेंगी, इसलिए तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी। स्वास्थ्य- विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। तनाव और थकान से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

*वृष* – पॉजिटिव- कुछ नहीं बातों की जानकारियां मिलेंगी। उत्तम विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर बन रहे हैं। नेगेटिव- अपने पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का रिस्क ना लें। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ नकारात्मक मनोस्थिति रह सकती हैं। ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालें। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कुछ तनाव रहेगा। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

*मिथुन* – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से दूर रहे। इसकी वजह से आपकी मानहानि भी संभव है। इस समय किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें। किसी नजदीकी संबंधी के व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां आने से आपको चिंता भी रह सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है। वरना थोड़ी सी गलती भी लाभ को हानि में तब्दील कर सकती है। बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे कुछ कम ही हासिल होंगे। लव- दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। कब्ज और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

*कर्क* – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखना ही उचित है। आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में परेशान होने की बजाय हल ढूंढना चाहिए। व्यवसाय- बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी गतिविधियों में खासतौर से सावधान रहें और डॉक्यूमेंट वगैरह अच्छी तरह जांच- पड़ताल कर लें। युवाओं को अपने करियर संबंधी उपलब्धि मिल सकती है। लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- किसी वजह से तनाव और चिंता जैसी स्थिति बन सकती है। सचेत रहें वरना स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई विशेष समस्या हल होने वाली है। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यो का मान-सम्मान बनाए रखें। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि समय अनुसार कार्य बनते जाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य भार बढ़ेगा। हालांकि आप व्यवस्थित कर लेंगे। रुका हुआ पैसा आने से राहत मिलेगी। इस समय कोई भी नई कार्यवाही करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। लव- परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में भाग्य साथ नहीं देगा। स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- समय भाग्य वर्धक बना हुआ है। बाहरी गतिविधियों में भी ध्यान दें इससे महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म मनन और आत्मचिंतन जरूर करें। नेगेटिव- किसी समस्या की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ व्यवधान आने से चिंता रहेगी। परंतु कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी में फाइल या पेपर वर्क पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है। तनाव में आकर अधिकारियों से संबंध खराब न करें। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें वरना तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- इस समय कई तरह की लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी, और किसी नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। किसी संबंधी के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में तनाव लेने की बजाय वरिष्ठ सदस्य उसे विचार विमर्श करें तथा अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें। वरना तनाव का असर आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है। व्यवसाय- दूरदराज के संपर्कों से आपको कुछ खास आर्डर मिलने की संभावना है। व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों ही कार्य क्षेत्रों में कोई राजनीति हो सकती हैं। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। व्यवसायिक निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। लव- दांपत्य जीवन में सुख शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेगी। आपका कर्म प्रधान होना आकर भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। नेगेटिव- व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाए। ज़िद और वहम जैसे स्वभाव से नुकसान ही होगा। बच्चों की कोई गलत बात आप को आहत कर सकती है। परंतु डांट-फटकार की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें। व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ व्यवसायिक पारदर्शिता रखना जरूरी है। लव- परिवार जनों के साथ पिकनिक आंधी में जाने का प्रोग्राम बनेगा। परंतु विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*धनु* – पॉजिटिव- दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। अगर ध्यान दें तो समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है। इस समय उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी अटके हुए काम अनुभवी की मदद से सुलझ जाएंगे। लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह न रहें। स्त्री वर्ग से जुड़े बिजनेस खासतौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में मस्ती भरी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें विवाहेत्तर संबंधों उपज सकते हैं। स्वास्थ्य- अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

*मकर* – पॉजिटिव- थकान पूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा अध्यात्म में जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। अगर घर के मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है, वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें। नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपको सहयोग करेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही रखें।  अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इन पर कटौती करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। विशेष रुप से ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। विदेश संबंधी कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। लव- पारिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलती रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*कुंभ* – पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। युवा तथा विद्यार्थी अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। नेगेटिव- इस समय कोई गलत निर्णय आप को पछतावा दे सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि किसी भी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश संबंधी गतिविधि को आज टाल दें। युवा वर्ग गैरकानूनी कामों की तरफ आकर्षित होने की बजाय अपने भविष्य पर फोकस रहे। व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी तथा व्यवस्थित रूप से कार्य संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इसलिए कोई भी निर्णय लेने मे लापरवाही ना करें। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की मान मर्यादा बनाए रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- घुटनों और टांगो के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर के अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। सिर्फ आपको हर पहलू पर उचित तरीके से काम करने की जरूरत है। नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। सभी को खुश रखना नामुमकिन है। व्यवसाय- व्यवसायिक तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। काफी समय से रुकी हुई कोई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकारी सेवारत लोगों को नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। लव- घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- टांगो तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें तथा कुछ समय एक्सरसाइज योगा के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!