39.5 C
Madhya Pradesh
May 4, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आप का दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा होगा आप का दिन: आज का राशिफल

12 जनवरी, बुधवार को साध्य नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे चार राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा। इनमें कर्क राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। साथ ही रुके हुए काम भी पूरे होंगे। सिंह राशि वालों की बिजनेस परिस्थितियां बेहतर होंगी। वृश्चिक राशि वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। साथ ही कुंभ राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और दिन भी फायदेमंद रहेगा। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना तथा प्रारूप बनाना आपको निश्चित ही सफल करेगा। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर होने से विशेष मुद्दों पर चर्चाएं भी होगी।
नेगेटिव- अपने बजट पर ध्यान रखें तथा आवश्यकता अनुसार ही पैसा खर्च करें। युवा वर्ग आलस और मौज मस्ती में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। विरोधी पक्ष के लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं, लेकिन आपके व्यक्तित्व के समक्ष टिक भी नहीं पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में अतिरिक्त कोशिशों की जरूरत है। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मशीनरी, स्टाफ जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल होती जाएंगी।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बना के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद रह सकता है। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बनेंगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जो कि फायदेमंद रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होगी। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय के साधन भी प्रशस्त होंगे इसलिए चिंता ना करें। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें, ज्यादा सोच विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। व्यवसाय- नए काम को शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। इस समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्टर करने जैसे कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगे। स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- परिवार के सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग आदि हो सकती है। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात सबको प्रसन्नता देगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई व करियर संबंधित समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी। अपने अंदर अहम की भावना ना आने दे। इसकी वजह से रिश्तो में खटास भी आ सकती है। युवा वर्ग मौज मस्ती में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में भरपूर मेहनत और योग्यता से अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। लेकिन अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी कंपनी द्वारा कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, जो फायदेमंद रहेगी।
लव- व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें। घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना भी मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से रुके हुए तथा अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें, अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति लोगों की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक लोन या टैक्स संबंधित मामलों में कुछ उलझनें आएंगी। इसलिए इन कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोलेगी। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा।
लव- घर में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें। और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ परिवार संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान रहने से संतुष्टि रहेगी। आज सपने साकार करने का दिन है कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- वक्त के साथ एक्टिव रहना जरूरी है।आलस की वजह से दूसरों पर काम डालने का प्रयास ना करें। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम स्वयं ही निपटाए। आधा आत्म केंद्रित होना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधों में कटुता ला सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में चल रही परेशानियों में ठहराव आएगा और परिस्थितियां बेहतर होनी शुरू हो जाएंगी। अभी गतिविधियां धीमी ही रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिले तो तुरंत ले लेने चाहिए।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख शांति को बनाकर रखेगा। तथा किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेंगे। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्था से हल हो जाएंगी।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे लेकर वाद विवाद की स्थिति बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को एडमिशन संबंधी कार्य में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। फिर भी फोन कॉल्स से ज्यादातर काम पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ किसी विवाद में न पड़े।
लव- पति-पत्नी के बीच सकारात्मक और सहयोगात्मक पूर्ण संबंध रहेंगे। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ संबंधी चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। और आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।
नेगेटिव- संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की ना सोचे।
लव- जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी योजना दूसरों से शेयर न करें। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं।
लव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य भी उत्तम बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- इस वर्ष आपने अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रण किया है। इसका सुखद परिणाम आपके आज पर पड़ेगा। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। और कई कार्य भी संपन्न होंगे।
नेगेटिव- गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आप की मानहानि कर सकता है। विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है।
व्यवसाय- वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे। टैक्स संबंधी कोई मामला उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह करना जरूरी है। कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल भी हो सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति ना आने दे। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- गर्म-सर्द होने की वजह से नजला जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- अध्ययनरत लोगों के लिए समय सफलता दायक है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा मे जरूर शामिल होना चाहिए।कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आप को नई दिशा प्रदान करेंगे। रुके हुए कामों में गति आएगी तथा समय अनुसार पूरे भी हो जाएंगे।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है।अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं।किसी के साथ वाद विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दें।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है। हालांकि बिजनेस में प्रतिस्पर्धाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आपको कोशिशों के मुताबिक नतीजे भी मिलते जाएंगे। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों मे व्यवधान आएंगे।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भरपूर आराम ले तथा व्यायाम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से दिन बहुत ही खुशनुमा व्यतीत होगा। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से प्रसन्नता मिलेगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
नेगेटिव- अपनी ऊर्जा और क्षमता का भरपूर सदुपयोग करें तथा लापरवाही और आलस जैसी बातें अपने ऊपर हावी ना होने दें। बहुत अधिक सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपना उपस्थिति बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतरीन रहेंगी। इंश्योरेंस, पॉलिसी आदि से संबंधित बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। इस समय कॉम्पिटीशन भी बढ़ेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की गतिविधियों से आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान तथा तरोताजा बनाएगी।
स्वास्थ्य- खानपान तथा दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। बेहतर होगा कि व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- परिवार में चल रही किसी उलझन का आपके सहयोग से उचित समाधान मिल सकता है। शॉपिंग आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसके बारे में छानबीन अवश्य कर लें, आप अपने कार्यों को बेहतरीन अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- रिश्तों में मर्यादा का भी ध्यान रखना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। घर के वरिष्ठ सदस्य के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपको उत्तम जानकारियां मिलेंगी।
व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने निर्णय पर ही अडिग रहे। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में छोटी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दे।समझदारी से काम ले तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान भी करें।
स्वास्थ्य- कार्य के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!