39.9 C
Madhya Pradesh
May 6, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 4 जून, शनिवार ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, चंद्रमा कर्क राशि में और भगवान सूर्य वृष राशि में व‍िराजमान होने के साथ ध्रुव और मित्र नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस में उपलब्धियां मिलने के योग हैं। तुला राशि वाले लोगों का इनकम सोर्स बढ़ने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं, कर्क राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में समय ठीक नहीं रहेगा। बाकी राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपको बेहतरीन ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान कर रही है। आज मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, कि आपके काम आसान हो जाएंगे। आप अपने काम में अनूठी होशियारी का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थी वर्ग रचनात्मक कार्यों में अपना समय लगाएं।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य का कोई काम बिगड़ने से मन कुछ परेशान रहेगा। उनका उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। माता पिता का स्वास्थ्य चिंता चिंता रह सकती हैं।इस समय उनका उचित ध्यान रखना अति आवश्यक है। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का हल मिलेगा। सिर्फ धैर्य और मेहनत की आवश्यकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अभी अपने अधिकारियों से संबंधित कुछ मतभेद रहेंगे। लव- पति-पत्नी के के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

*वृष* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। अपने निजी कामों पर फोकस रहेगा। आज विशेष तौर से स्त्रियां घरेलू कार्य को सहजता और सरलता से पूरा कर पाएंगी। रिलेक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन, पार्टी आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी बातचीत करते समय सावधानी बरतें। अकारण ही आपकी कोई बात किसी को चुभ भी सकती हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है। अगर शॉपिंग करने जाएं, तो पेमेंट करते समय आप से कोई गलती होने की आशंका है। व्यवसाय- किसी व्यवसायिक मीटिंग में जाने का अवसर मिले, तो उसे नजरअंदाज ना करें। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी लोग आपके कार्यों को पसंद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से आज घर पर भी व्यस्त रहना पड़ेगा। लव- पति-पत्नी दोनों अपनी अपनी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- नजला, जुखाम रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा। घर मे नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन आदि की खरीदारी हो सकती है। जमीन जायदाद संबंधी कार्य भी प्रगति पर रहेंगे। नेगेटिव- यह समय मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने का भी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। मन में नकारात्मक विचार भी आएंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां व लक्ष्य हासिल करने संबंधी सपने साकार होंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। परंतु सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों को सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। लव- संपत्ति जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी और नजदीकियां आएगी। स्वास्थ्य- अपने खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क* – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपनी रचनात्मक रुचियां को भी बरकरार रखें। इससे मन प्रफुल्लित और ऊर्जावान बना रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। जो कि लाभदायक रहेंगे।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को व्यस्तता की वजह से नजरअंदाज ना करें। किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनके साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। परंतु चिंता ना करें जल्दी यह परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। व्यवसाय- इस समय किसी भी तरह का लेन-देन या उधारी के लिए समय पक्ष में नहीं है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थितियां अनुकूल नहीं रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। लव- जीवन साथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक है। अनियमित खानपान की वजह से लीवर से संबंधित कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपकी किसी समस्या का समाधान निकलेगा और कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कुछ रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में समय व्यतीत करें। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाएं तथा अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें। कोई मुसीबत आपके लिए ही खड़ी हो सकती है। नजदीकी रिश्तेदारों तथा भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे जो कि फायदेमंद रहेंगे। फोन पर कोई महत्वपूर्ण वार्ता आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। परंतु आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए बेहतरीन भाग्य का निर्माण करेगी। लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। तीखी नोकझोंक की वजह से घर का वातावरण कुछ डिस्टर्ब रहेगा। स्वास्थ्य- योग, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। जोड़ों के दर्द व नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या* – पॉजिटिव- आर्थिक नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आपका किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के लिहाज से भी समय उत्तम है। नेगेटिव- किसी भी समस्याओं को घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। निश्चित ही आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आप खुद को नजरअंदाज कर के काम के पीछे से खुद को पूरी तरह झोंक देंगे। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। आपकी जीत सुनिश्चित है। आयात निर्यात तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक सफलता प्राप्त होगी। परंतु आर्थिक मामलों अर्थात धन के लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। प्रेम संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खान-पान तथा आराम का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

*तुला* – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेगी। कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में संपन्न हो जाए।घर में कोई धार्मिक क्या क्लबों में रुचि रहेगी। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा टोका-टाकी अथवा हस्तक्षेप ना करें। समय अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बना जरूरी है। दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार से मानसिक स्थिति विचलित रहेगी। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल होगी। इनकम सोर्स बढ़ने के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इससे आपकी पारिवारिक शांति दूषित हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ मौसम के अनुकूल आहार और दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- सामाजिक संबंधों का दायरा बढ़ेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थितियां मजबूत होगी। घर के बदलाव संबंधी योजनाएं भी आगे बढ़ेगी। युवाओं को करियर को लेकर किए गए प्रयासों में कोई शुभ सूचना मिलने वाली हैं। नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ असमंजस और चुनौती भरा समय रहेगा। अपने कार्यों को पूरा ध्यान से करें जरा सी लापरवाही के परिणाम कष्ट पूर्ण हो सकते हैं। निवेश संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। कुछ समय परिवार जनों के लिए भी निकालना जरूरी है। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाकर रखें। आपके कठोर व्यवहार की वजह से कोई अहम कर्मचारी कार्य छोड़ कर जा सकता है। इस समय अगर कार्य विस्तार संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ अपनी योजनाओं को जरूर शेयर करें। उनकी सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपना कोई मनपसंद कार्य अथवा प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी।आजकल आप का रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहा है जिसके फलस्वरूप आप अपने अंदर बहुत ही अधिक खुशी व आत्मिक शांति महसूस करेंगे। नेगेटिव- बैंक या निवेश संबंधी कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग रहेगा। संतान के किसी गलत व्यवहार की वजह से घर में तनाव रह सकता है। वरिष्ठ सदस्य के साथ मिलते-जुलते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आप अपनी बुद्धिमता द्वारा किसी भी परेशानी को हल करने में समर्थ रहेंगे। बाहरी गतिविधियों से संबंधित कामों में भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी ऑर्डर मिल सकता है। लव- पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आएगी। पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

*मकर* – पॉजिटिव- व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या में रहेगी। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। नेगेटिव- कोई भी निर्णय तुरंत लेने का प्रयास करें। क्योंकि ज्यादा सोच विचार करने की वजह से कई महत्वपूर्ण काम छूट जाएंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने कार्यों को अंजाम नहीं देंगे। जिसकी वजह से अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से कोशिश करें। जरूर ही सफलता हासिल होगी। आपके हुनर की तारीफ होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- सिर दर्द व सर्वाइकल की समस्या रहेगी। अधिक तनाव ना लें। गैस वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

*कुंभ* – पॉजिटिव- आपके व्यवहार और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपका सहयोग कर सकता है। नवीन कार्यों की योजनाएं भी बनेंगी। उसको कार्य रूप देने के लिए अपने संपर्क सूत्रो का भी सहयोग प्राप्त होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। नेगेटिव- अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। अन्यथा कोई इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है। आर्थिक मामलों में आपका हाथ तंग रहेगा। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। मशीनरी तथा कारखाने संबंधित व्यवसाय लाभदायक आर्डर प्राप्त करेंगे। सरकारी सेवारत लोग अगर आज कोई खास कार्यभार संभालना पड़े तो तुरंत अमल करें। लव- पति-पत्नी के संबंधों में ईगो संबंधित स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना करने दें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद का इस्तेमाल करना बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

*मीन* – पॉजिटिव- आत्म मनन और चिंतन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान दिखेगा। आज आपको जिस खुशियों और सुकून की तलाश थी, वह पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी और जल्दी उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में आपके फैसले गलत भी हो सकते हैं। साथ ही मानहानि की स्थिति बनेगी। खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। परंतु चिंता ना करें धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। व्यवसाय- आपका कोई व्यवस्था एक सपना जल्दी ही साकार होने वाला है। इससे संबंधित आज कोई गतिविधि भी शुरू होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें। कमीशन और ऑनलाइन संबंधी कामों में अचानक सफलता मिलेगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ घूमने-फिरने तथा डिनर का प्रोग्राम आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां लेकर आएगा। परंतु लव अफेयर्स के मामले में निराशा रह सकती हैं। स्वास्थ्य- गर्मी और लू से अपना बचाव रखें। वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही ना करके तुरंत अपना इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!