22.5 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221201 WA0001
मनोरंजन

फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ का संगीत सान म्यूजिक द्वारा होगा रिलीज

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुंबई। सान म्यूजिक कंपनी जल्द ही फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ के संगीत को रीलिज करने जा रहा है। यह फिल्म महाराणी फिल्म के बैनर तले बनी है। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन डॉ. शशि बिहारी खंडेलवाल ने किया है। फिल्म के कलाकार ज्यादातर नए है। कलाकारों में आकांक्षा पाल, नीलम कुमारी, मनीष गर्ग, अनुज भारद्वाज, हर्षित वर्मा, अजय यादव, प्रियांसी पलव इत्यादि हैं। फिल्म को मथुरा, वृन्दावन गोकुल, बनारस, ब्रजेश्वरी और गुजरात में शूट किया गया है। फिल्म के निर्माण में वर्षा उपाध्याय ने भी सहयोग किया है। गीत संगीत निशांत कमल व्यास और शिवांग उपाध्याय का है। फिल्म के सह निर्माता श्याम उपाध्याय हैं। और महाप्रभु की विशेष भूमिका अनुग्रह बाबा ने निभाई है। फिल्म को फिल्म गैलेरी के सहयोग से बनाया गया है।
फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ एक धार्मिक फिल्म है जो यमुना जी पर आधारित है। धार्मिक ग्रंथो में यमुना जी का बड़ा महत्त्व है। सूर्य की पुत्री, यमराज की बहन और श्रीकृष्ण की प्रियाओं में से एक, यमुना मां की महिमा अपरंपार है। जो इस फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ में बताया गया है। फिल्म की लेखिका शशि बिहारी खंडेलवाल ने बहुत अच्छी कथा और पठकथा लिखी है जिसे ग्राफ़िक के माध्यम से खूबसूरत बनाया गया है।

आपको बता दें कि सान म्यूजिक कंपनी बड़ी तेजी के साथ संगीत के क्षेत्र में उभरती हुई कंपनी है, जिसने अब तक 300 से भी ज्यादा गीत संगीत की दुनियाँ में रिलीज कर चुकी है। कंपनी के मुख्य कर्ताधर्ता संजय अमान ने बताया कि फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ के गीत संगीत बहुत ही अच्छे हैं। संगीतकार निशांत कमल व्यास और शिवांग उपाध्याय ने मिलकर अच्छा संगीत दिया है। गीत भी खुद डॉ. शशि बिहारी खंडेलवाल और वर्षा उपाध्याय ने लिखा है जो समयनुसार है। मुझे उम्मीद है लोग इस फिल्म के गीत और संगीत को बहुत पसंद करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर आ रही हैं अभिनेत्री पाखी हेगड़े

Bundeli Khabar

फिल्म ‘कहानी रबरबैंड की’ के ट्रेलर को मिले 21 मिलियन व्यूज

Bundeli Khabar

म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का समापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!