23.6 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221122 1525462
मध्यप्रदेश

मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते व्यापारी रोड पर कर रहे खरीदी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
कृषि उपज मंडी पाटन प्रशासन की निष्क्रियता के चलते मटर व्यापारी रोड पर ही खरीदी कर रहें हैं जिसका मुख्य कारण मंडी के पीछे के गेट के सामने रोड पर मक्का फैला हुआ है जिससे वाहनों की आवाजाही संभव नही हो पा रही है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा पाटन में कृषि उपज मंडी का निर्माण कराया गया है ताकि क्षेत्र के किसानों को जबलपुर मंडी तक परेशान न होना पड़े और वो अपनी उपज यही विक्रय कर सके, किंतु पाटन मंडी में व्यवस्थाओं का टोटा होने के कारण किसानों को जबलपुर जाना पड़ता है, वर्तमान में जबलपुर जिले में मटर की खरीदी चल रही है जिसमे पाटन क्षेत्र अग्रणी रहता है ऐसे में जबलपुर तक किसानों को अपनी फसल ले जाना और ज्यादा खर्च बढ़ा देता है, अगर जबलपुर से व्यापारी पाटन आते भी हैं तो वाहनों को पाटन जबलपुर रोड पर ही रुकवाने लगते हैं जिससे मुख्य मार्ग पर जाम एवं दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है, हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा तो व्यवस्था बनाने का भरसक प्रयास किया जाता है।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर छतरपुर ने समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

Bundeli Khabar

कलयुगी बेटे ने पिता को पलंग पर बांध कर जिंदा जलाया

Bundeli Khabar

82 साल की बुजुर्ग महिला बनी युवाओं के लिए मिशाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!