26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20210927 002340
मध्यप्रदेश

बिजावर जनपद पचंयात की ग्राम पंचायतों में मनरेगा में धांधली

Bundelikhabar


बिजावर / शमीम खान

जनपद पचंयात बिजावर में मनरेगा में धांधली की लगातार शिकायतें ग्रामीणो द्वारा की जाती है, पर अभी तक किसी भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नही हुई, कुछ शिकायतो पर जाँच की गई पर दोषीयो पर कोई कार्यवाही नहीं हुई इसी का नतीज़ा है कि आज बैखोफ हो कर सरपंच सचिव सरकारी पैसे का खुल कर दुरुपयोग कर रहे हैं,मनरेगा मे मजदूरों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है,सभी पंचायतों में मशीनों के द्वारा काम कराया जाता है।

बेरोजगारी की मार झेल रहे मजदूरों पर भरष्टाचार की बहुत गहरी चोट पड रही है कार्यपालन अधिकारी बिजावर गहरी नींद में रहते हैं,बिजावर जनपद पंचायत के मनरेगा के कार्यों की अगर राज्य सरकार जाँच करायें तो करोड़ों रुपये का भृष्टाचार उजागर होंगा, फर्जी मस्टर पर मजदूरों के द्वारा कार्य दिखाया जाता है पर ऐसा नही है,पुरा काम मशीनों से ही किया जाता है।

गाँवों में मजदूर पलायन को मजबूर है,ग्रामीणो के द्वारा बिजावर एसडीएम से भी शिकायत कि जाती हैं,पर नतीज़ा कुछ नहीं निकलता,ग्राम पचंयात कुपी मे एक लाख पचास हज़ार रूपये की लागत से बन रहे सीसी रोड़ में घटिया किस्म की वालू का उपयोग कर बहुत घटिया निर्माण चल रहा है, निर्माण के निरीक्षण हेतु कोई भी अधिकारी बहां मौजूद नहीं हुआ हैं, निर्माण कार्य में मिक्चर मशीन का उपयोग किया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

एसीएस गृह डॉ. राजौरा एवं एडीजी श्री माहेश्वरी ने किया खरगोन का दौरा

Bundeli Khabar

जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Bundeli Khabar

कलेक्टर छतरपुर ने ली समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!