29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221123 WA0010
मध्यप्रदेश

नवागत कलेक्टर का पाटन दौरा: दिए अहम निर्देश

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
जबलपुर जिले के नवागत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पाटन तहसील का दौरा किया, जिसमे उन्होंने जनपद पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली, बैठक में उन्होंने पाटन जनपद में आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों एवं पंचायत अमले को आयुष्मान कार्ड के संबंध में निर्देशित किया।

ज्ञात हो की शासन द्वारा आम जनता के लिए आयुष्मान कार्ड योजना चलाई जा रही है जिसमे अभी भी काफी नागरिक ऐसे हैं जो इस योजना से लाभान्वित नही हो पाए हैं, इस संबंध में पाटन जनपद पंचायत अमले को नवागत कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में कोई भी पात्र व्यक्ति ऐसा नही रहना चाहिए जो उक्त योजना से लाभान्वित न हो अर्थात समस्त ग्राम पंचायत वासियों के प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड जारी होना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में पाटन तहसील के समस्त अधिकारियों के साथ आयुष्मान कार्ड बेंडर भी उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

अवैध खनन करते ट्रैक्टर की की टक्कर से दो युवकों की मौत

Bundeli Khabar

फर्जी प्रकरण के विरोध में पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

नगर परिषद अध्यक्ष सहित सीएमओ को सात साल का कारावास

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!