24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

हमला: जनपद उपाध्यक्ष पति पर फायरिंग

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष पति ठाकुर शत्रुघन सिंह पर आज रात तकरीबन 10 बजे पिस्टल से हमला किया गया, जिसमे वह बाल- बाल बचे और किसी भी प्रकार की कोई भी क्षति नही हो पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पाटन की उपाध्यक्षा श्री मति सविता सिंह के पति ठाकुर शत्रुघन सिंह पर बदमाशों द्वारा चलती गाड़ी पर फायरिंग की गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तकरीबन रात 10 बजे एक निशान कंपनी की कार क्रमांक MP 20 CF 4850 द्वारा जबरन गलत साइड से ओवरटेक करते हुए शत्रुघन सिंह की गाड़ी में टक्कर मार दी, जब उक्त गाड़ी का पीछा किया गया तो गाड़ी में सवार लोगों द्वारा उपाध्यक्ष पति की गाड़ी पर फायरिंग की गई जिसमें वो बाल-बाल बचे।

घटना की सारी जानकारी ठाकुर शत्रुघन सिंह द्वारा पुलिस थाना पाटन को दी गई जिस पर थाना पाटन द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए मामला जांच में लिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

सागर: पूनम के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कॉंग्रेस नेता

Bundeli Khabar

बदलाव: महिला एवं पुरुषों को जीन्स पहन कर जैन मंदिर प्रवेश पर रोक

Bundeli Khabar

नकली पत्रकार ने दबाब बना कर माँ-बेटी पर करवाई झूठी एफआईआर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!