24.9 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221113 WA0056
मध्यप्रदेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो उप यात्रा पहुंची मकरोनिया

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

यात्रा में शामिल होने का जुनून पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को पैर टूटा होने के बाद भी नही रोक पाया। चौधरी ने बैसाखी के सहारे यात्रियों का किया उत्साहवर्धन। डॉ. गौर, रानी अवन्तिबाई और सरदार पटैल की प्रतिमा पर हुआ माल्यर्पण। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ आत्मीय स्वागत।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मार्गदर्शन में शहडोल से प्रारंभ होकर उज्जैन पहुंचने वाली उपयात्रा नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोरिया से रविवार तड़के भारत जोड़ो यात्रा केनरयावली विधानसभा समन्वयक अशरफ खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह की अगवाई में शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत में ही ग्राम परसोरिया में शेख समद,अफजल खान,राम सेवक अहिरवार,शेख जावेद कलु,धर्मेन्द्र बघेल,रघु बंसल,कृष्पाल सिंह, नन्नू बंसल,शकूर खान, आदि के द्वारा स्वागत किया गया तथा अमोदा टिगड्डा पर खिलान सिंह,राजेंद सिंह,धर्मेन्द्र साहू ने फूल मालाओं से तथा सानोधा टिगड्डा पर जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह यादव,बद्री प्रसाद शुक्ला,अभिजीत सिंह, रविकेश तिवारी, साहब अली, दिलीप यादव आदि ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल होने का जुनून म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी का पैर टूटा होने के बाद भी उन्हें नही रोक पाय। यात्रा में श्री सुरेन्द्र चौधरी ने बैसाखी के सहारे शामिल होकर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।यात्रा के नया खेड़ा टोल नाका से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी ने शामिल होकर यात्रियों के साथ कदम ताल किया। उप यात्रा के मझगुवा वाईपास पर पहुंचते ही नगर / मण्डलम कांग्रेस कमेटी कर्रापुर के तत्धावान में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंन्द्र पटेल, पुष्पेन्द्र सिंह, सरफराज पठान, पार्षद मोहन अहिरवार,कदम सिंह, इदरीश बाबू,देवेंन्द्र चौधरी,गोविन्द उपाध्याय, हर्ष पाठक, रंजीत अहिरवार, गौतम चंद आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का बम्होरी ढूंढर में सुदीप पटेरिया,मोहन लोधी ने यात्रा का तिलक रोरी लगाकर एवं चनाटोरिया पर हीरालाल चौधरी,एड.वीरेन्द्र राजेने तथा सिद्गुवा में एन.एस. यू आई के जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे, आशीष दुबे,नीलेश दुबे ने साथियों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा में बहेरिया तिराहे से पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने, पि.वर्ग अध्यक्ष शरद राजा सेन, विजय माल्या साहू, कमलेश साहू ने यात्रा में शामिल होकर यात्रियों के साथ कदम ताल किया।उप यात्रा के मकरोनिया रेलवे फाटक के पास मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंन्द्र कुर्मी ने यात्रा की अगवानी के साथ यात्रा देव प्रभाकर नगर स्थित श्री राम दरबार पहुंची जहाँ यात्रा के जिला समन्वयक मुकुल पुरोहित, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,प्रदीप गुप्ता,राकेश राय, रामकुमार पचौरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,आशिष ज्योतिषी आदि काँग्रेसजन यात्रा की अगवानी कर यात्रा में शामिल हैं हुये साथ ही यात्रा का स्टेट बैंक के पास कांग्रेस नेता दीपक दुबे, अजय अहिरवार ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तथा मकरोनिया चौराहे पर जतिन चौकसे, कलु पटेल, पार्षद जित्तू खटीक, गनेश पटेल, अमोल सिंह,सतेंद्र दुबे आदि ने स्वागत किया।मकरोनिया चौराहे स्थित डॉ.सर हरि सिंह गौर,वीरांगना रानी अवन्तिबाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ यात्रा रजाखेड़ी बजरिया पहुंची जहाँ सरदार वल्लभ भाई पटैल की प्रतिमा पर माल्यर्पण के साथ तिरंगा ध्वज व भारतीय संविधान जिला समन्वयक को सौपा।यात्रा में कांग्रेस नेत्री माधवी चौधरी,एड. धनसिंह अहिरवार,देवेंन्द्र तोमर,अवदेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, महेश जाटव,आंनद हेला,डॉ. संदीप सबलोक, मुकेश खटीक, पार्षद ताहिर खान, दीन दयाल तिवारी, भाइयन पटेल,चमन अंसारी, लक्ष्मी अहिरवार, एम.आई खान, संदीप चौधरी, दीपक कुर्मी, मुल्ले चौधरी,कमल चौधरी, रोहित वर्मा, गोपाल खटीक,अरविंद मिश्रा आदि ने शामिल होकर यात्रियों के साथ कदम ताल किया। यात्रा ने बड़ी संख्या में कांग्रेस शामिल हुये।


Bundelikhabar

Related posts

रिश्वत: महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजावर में एस, एम, डी, सी की कार्यशाला हुई आयोजित

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर सीधा प्रसारण:Surya Marathan 2024

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!