23.5 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
images 5 15
मध्यप्रदेश

पंजीयनों के सत्यापन कार्य मे लाएं तेजी – कलेक्टर

Bundelikhabar

.मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए हुए पंजीयनों के सत्यापन कार्य में तेजी लायें
.देर शाम आयोजित वर्चुअल मीटिंग में कलेक्टर ने दिये निर्देश
.पंजीयन की अवधि 20 जून तक बढ़ी

जबलपुर / सजल सिंघई

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज गुरुवार की देर शाम वर्चुअल मीटिंग लेकर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले सभी किसानों के सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये हैं।
श्री शर्मा ने मीटिंग में मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए बनाये गये सभी दस उपार्जन केन्द्रों पर अभी तक हुई खरीदी का ब्यौरा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिन खरीदी केन्द्रों पर अभी तक उपार्जन प्रारंभ नहीं हो सका है वहां किसानों को शीघ्र एसएमएस भेजे जायें। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें उपार्जन के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर ने प्रत्येक खरीदी केन्द्र पर सतत निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये, ताकि किसानों की आड़ में व्यापारी या बिचौलिये उपार्जन व्यवस्था का अनुचित लाभ न उठा सकें। उन्होंने उपार्जन व्यवस्था का अनुचित फायदा उठाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने की हिदायत भी दी। श्री शर्मा ने कहा कि खरीदी केन्द्रों पर फसल को बारिश से बचाने सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किये जायें।
वर्चुअल मीटिंग में बताया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए अभी तक करीब 28 हजार 300 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। इस अवसर पर बताया गया कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है। किसानों के पंजीयन के लिए 23 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश बाथम, एसडीएम, तहसीलदार तथा उपार्जन व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं खरीदी केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

FB IMG 1623949324847

Bundelikhabar

Related posts

बैंक और बिभाग समन्वय के साथ करें लक्ष्य पूर्ति – कलेक्टर

Bundeli Khabar

अपनी मांगों को लेकर जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Bundeli Khabar

सैकड़ों कांग्रेसियों ने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन को जिताने का लिया संकल्प

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!