19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221112 WA0012
मध्यप्रदेश

कांग्रेस की भारत जोड़ो उप यात्रा नरयावली विस में आज शनिवार को करेंगी प्रवेश

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

परसोरिया में भव्य अगवानी के साथ होगा आत्मीय स्वागत।

मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस की तैयारी बैठक सम्पन्न।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा
शहडोल से प्रारंभ होकर उज्जैन पहुंचने वाली उपयात्रा नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 12 नबम्बर शनिवार शाम को प्रवेश करेंगी। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर एवं भारत जोड़ो यात्रा के नरयावली विधानसभा समन्वयक अशरफ खान ने बताया कि उप यात्रा गढ़ाकोटा से प्रारम्भ होकर शनिवार शाम नरयावली विधान सभा के ग्राम परसोरिया पहुंचेगी जहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के तत्वाधान में आत्मीय स्वागत कर भव्य अगवानी की जावेंगी यात्रा परसोरिया से रविवार सुबह प्रारम्भ होगी जो अमोदा, सानोधा टिगड्डा से नयाखेड़ा, चनाटोरिया, सिद्गुवा से होकर बहेरिया टिगड्डा से नगर पालिका मकरोनिया क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अगवानी उपरान्त देव प्रभाकर नगर स्थित श्री राम दरबार से प्रारम्भ होकर मकरोनिया चौराहे पर डॉ. सर हरिसिंह गौर व वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर रजाखेड़ी बजरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यर्पण उपरान्त सदर क्षेत्र व सागर शहर की ओर यात्रा रवाना होगी।यात्रा की तैयारियों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया की आवश्यक बैठक का आयोजन मकरोनिया में किया गया। बैठक में भारत जोड़ो उप यात्रा को मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में भव्य अगवानी के साथ सफलतम सम्पन्न कराने को लेकर जबाबदारी सौंपी गई।बैठक के दौरान कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी की विभिन्न रैलियों व आयोजनों को सफलतम सम्पन्न कराने में दिवंगत कांग्रेस नेता स्व.श्री वीरेन्द्र गौर साहब के योगदानो पर उनका स्मरण किया।बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय राजकुमार पचौरी, दीपक दुबे,आर.आर. पारासर, शारदा खटीक, अभिषेक गौर,पार्षद कलु गोविन्द पटेल, अशरफ खान,शरद राजा सेन,अमित नायक, अमोल सिंह राजपूत, जगन्नाथ विश्वकर्मा, कमल चौधरी, मोनू राजपूत, संदीप चौधरी, लोकेश तिवारी, अरविंद मिश्रा, मुल्ले चौधरी, अजय अहिरवार, सोनू शुक्ला, बिहारी कुर्मी, सुभाष रोहित, अनिल अहिरवार,जय रैकवार, अजय बंसल आदि मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना काल मे स्वास्थ विभाग बिजावर अस्वथ

Bundeli Khabar

EOW के शिकंजे में RTO : अर्श से फर्श का सफर शुरू

Bundeli Khabar

नोगांव पुलिस ने 02 अवैध 315 बोर के कट्टा एवं 03 जिंदा कारतूस सहित 01को किया गिरफतार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!