25.1 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221107 WA0000
मध्यप्रदेश

श्री जटाशंकर धाम में मंगलवार को चंद्र ग्रहण ,सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मंदिर के समीप पहुंचने पर नहीं रहेगी रोक 

बिजावर/संवाददाता

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बिजावर तहसील अंतर्गत स्थित श्री जटाशंकर धाम में कार्तिक माह की पूर्णिमा मंगलवार 8 नवंबर को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण और सूतक काल के दौरान मुख्य मंदिर में प्रवेश बंद रहेगा । लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 8 नवंबर मंगलवार को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है । इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना और प्रवेश बंद रहने की धर्म सम्मत परंपरा है । धर्म शास्त्रों के विद्वानों द्वारा बताई गई धार्मिक मान्यताओं के अनुपालन के चलते 8 नवंबर मंगलवार को सुबह 8.29 बजे से शाम 6.20 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। न्यास अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान तीनों शिव कुंडों में स्नान करना बंद रहेगा। हालांकि श्रद्धालुओं के मंदिर के बाहर तक पहुंचने पर रोक नहीं रहेगी। इस दौरान लोग बाहर से दर्शन कर सकेंगे ।

निर्धारित समय पर होगी आरती: न्यास कोषाध्यक्ष राकेश धतरा ने बताया कि चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय सुबह की मंगला आरती के बाद का और रात की शयन आरती के पहले का होने से आरती का समय परिवर्तन नहीं होगा । न्यास उपाध्यक्ष अभिषेक कठल, सचिव सुरेंद्र तिवारी, सह सचिव अशोक तिवारी, कार्यसमिति सदस्य डॉ सतीश खरे, जगन्नाथ दुबे, उर्मिला तिवारी, रतीराम उपाध्याय, अधीक्षक जेपी खरे ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन भी होंगे।


Bundelikhabar

Related posts

यातायात प्रभारी ने दुकानदारों के लिए बनाया रेड लाइन नियम

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का विधायक के साथ कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा

Bundeli Khabar

संकुल स्तर पर आज होगा वेक्सीनेसन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!