24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
images 5 11
मध्यप्रदेश

गाईड लाईन का पालन न करने पर पुलिस का सख्त रवैया

Bundelikhabar

दमोह( भारती शर्मा)- दमोह जिले अंतर्गत पुलिस थाना हटा द्वारा गाईड लाइन का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए चार दुकानदारों के खिलाफ 188 की कार्यवाही की गई। जैसा ज्ञात है की प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया चालू है जिसके दौरान शासन द्वारा एक गाईड लाइन जारी की गई है। जिसमे दमोह जिले में बाजार की दुकानें एक एक पट्टी कर के खुल रहीं हैं। किंतु दमोह जिले के हटा में कुछ दुकानदारों द्वारा इसका उलंघन किया गया जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने चार दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 की कार्यवाही की है।

images 4 11

प्राप्त सूत्रों के अनुसार लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी हटा बाजार में अनलॉक गाईड लाइन का उलंघन किया जा रहा है शासन द्वारा जारी नियमो के आधार पर दुकाने नही खोली जा रही है तत्पश्चात पुलिस ने तड़के बाजार के भ्रमण किया और भ्रमण के दौरान मस्जिद चौराहों पर नियमों के खिलाफ दुकानों का संचालन हो रहा था नतीजन थाना प्रभारी हटा मनीष मिश्रा ने चार दुकानदारों के विरुद्ध धारा 188 का प्रकरण पंजीबद्ध किया एवं सभी दुकानदारों को शासन की गाईड लाइन पालन करने की हिदायत दी।


Bundelikhabar

Related posts

छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर के खिलाफ लिखाई छेड़छाड़ की शिकायत

Bundeli Khabar

जन्म से अबोध बालक, शिक्षक के सानिध्य में बनता है पूर्ण मानव

Bundeli Khabar

वार्ड नंबर 09 के पार्षद ने लगाए परिषद पर सौतेले व्योहार के आरोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!