28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221007 WA0014
देश

समस्त महाजन और पंडित सोमेश माथुर द्वारा बेसहारा पशुओं के लिए 11 एंबुलेंस डोनेशन

Bundelikhabar

12 / 100 SEO Score

मुंबई। पशु पक्षियों के देखभाल के लिए कार्य करने वाली अग्रणी सामाजिक संस्था समस्त महाजन के द्वारा मुंबई के जानवरों की देखभाल के लिए 11 मोबाइल एम्बुलेंस डोनेट किया गया। मुंबई के रंग शारदा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में फ़िल्म निर्माता मुकेश भट्ट, अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति, पंडित सोमेश माथुर, गिरीश भाई शाह उपस्थित रहे।

समस्त महाजन ग्रुप और पंडित सोमेश शर्मा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 11 अत्याधुनिक एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ करने के साथ शुरुआत की गयी। समस्त महाजन ग्रुप की स्थापना 2001 में मानव समाज और अन्य सभी जीवित प्राणियों के जीवन को बेहतर बनाने एवं धर्मार्थ कार्यों को करने के एकमात्र उद्देश्य से की गई थी, विशेष रूप से बेज़ुबान जानवरो के देखभाल के लिए संस्था प्रतिबद्ध रहती है। संस्था का मुख्य कार्य पशु और पक्षियों के प्रति दया और कल्याण, पर्यावरण सुरक्षा सम्बन्धी गतिविधियां, जरूरतमंद छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को शैक्षिक सहायता, प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के समय आपदा राहत, प्राचीन धार्मिक स्थलों के संरक्षण, सुधार और रखरखाव के लिए धार्मिक सेवाएं कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है।
समस्त महाजन ग्रुप मुंबई, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद और राजकोट में भारतीय राज्यों और कार्यालयों में प्रतिनिधियों के एक विस्तृत नेटवर्क के साथ, यथासंभव शीघ्र संभव समय में सहायता प्रदान करना सुनिश्चित करता है। गौशालाओं में रहने वाले जानवरों की सहायता करने की बात आती है तो यह संगठन सबसे सक्रिय में से एक है। जन 2001 में मुंबई पब्लिक ट्रस्ट एक्ट, 1950 के तहत पंजीकृत एक सार्वजनिक ट्रस्ट है।
गिरीश भाई शाह (मैनेजिंग ट्रस्टी, समस्त महाजन ग्रुप) ने कहा कि हमारी संस्था देश के अन्य राज्यों में पहले से बेज़ुबान पशुओं के लिए कार्य कर रही है। हमने जब मुंबई के पशुओं पक्षियों के लिए सोचा तो हमें 11 एंबुलेंस की ज़रूरत महसूस हुई क्योंकि मुंबई में बहुत ट्रैफ़िक और भीड़ भाड़ है इसलिए किसी भी जानवर के घायल होने पर एंबुलेंस सही समय पर पहुँच सके।
इस अवसर पर मुकेश भट्ट ने कहा कि मैं हमेशा सड़क पर जाते हुए यह सोचता था कि सड़क किनारे रहने वाले जानवर जब बीमार होते हैं या घायल होने पर उसका दर्द कैसे दूर होता हैं। सोमेश माथुर जी ने मुझे समस्त महाजन ग्रुप और पशुओं के कल्याण के बारे में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। आज मैंने पशुओं के लिए एंबुलेंस वैन जो आधुनिक अस्पताल से लैस हैं, देखकर बहुत अच्छा लगा। समस्त महाजन ग्रुप द्वारा यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।
इस अवसर पर पंडित सोमेश माथुर ने बताया कि मुंबई में समस्त महाजन ग्रुप की तरफ से 11 डॉक्टरों से सुसज्जित एम्बुलेंस एक बहुत ही क्रांतिकारी कार्य है। दौड़ती भागती मुंबई में बेज़ुबान जानवरों की पीड़ा को दूर करने का यह हम सबका एक संयुक्त प्रयास है। हम चाहते हैं प्रत्येक मुंबईकर इस अभियान से जुड़े। आप कहीं पर पीड़ित जानवर देखें तो तत्काल हमारे टोल फ़्री नम्बर पर सम्पर्क करें।
इस कार्यक्रम के आयोजन में पंडित सोमेश माथुर की अहम भूमिका रही। पंडित सोमेश माथुर एमटीवी – वीएमए विनिंग ग्लोबल गुरु, एक ग्लोबल आइकन और एक उस्ताद हैं, जो एक गायक, कलाकार के रूप में 30 से अधिक वर्षों से संगीत व्यवसाय में सक्रिय हैं। संगीतकार, गीत लेखक, अरेंजर, संगीत निर्माता, संरक्षक, दूरदर्शी, समाज सुधारक और एक उद्यमी हैं। वह रिकॉर्डिंग अकादमी (ग्रैमी अवार्ड्स) द्वारा मेंटर के रूप में शामिल होने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं। सोमेश माथुर ने बतौर गुरु 200 से अधिक कलाकारों को ग्रूम किया है, जिनमें से कई मशहूर हस्तियां बन चुके हैं। वह भारतीय और विश्व संगीत परिदृश्य में नई शैलियों और ध्वनियों को बनाने में सबसे आगे रहे हैं।
सोमेश माथुर ने संगीत और संस्कृति कंपनी स्वीटबीट्स प्रोडक्शन की स्थापना 2001 में की।
स्वीटबीट्स प्रोडक्शन दुनिया भर के शीर्ष कलाकारों के साथ गठबंधन करके और गैर-लाभकारी सामाजिक-सुधारवादी संगठनों जैसे वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किया है। लाइव कॉन्सर्ट और रिकॉर्डिंग में दिग्गज जैसे स्कॉट किन्से, गैरी नोवाक, गेर्गो बोरलाई, केटिस बकिंघम, जिमी अर्ल, मार्क ‘स्पाइक’ स्टेंट (ईस्टवेस्ट स्टूडियो, हॉलीवुड), सीन मैगी (एबी रोड स्टूडियो, लंदन), राकेश चौरसिया, नीलाद्री कुमार, जयंती गोशेर, चिंटू सिंह ‘वसीर’, तौफीक कुशी, नासिर कुरैशी, हिदायत खान, रफीक अहमद, राजेश राजभट्ट, अनुराधा पाल, साबिर खान, दिलशाद खान, जीतू शंकर, अमित चौबे, अनुप्रीता चटर्जी, दिनशाह संजना, कार्ल पीटर्स, महेश तिनाइकर, कुंवर राजेंद्र सिंह, एड्रियन फर्नांडीस, पं. रघुनाथ सेठ, राशिद मुस्तफा के साथ महत्वपूर्ण कार्य किया है।


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

वीपी सिंह को भारतरत्न देने की माँग

Bundeli Khabar

अपोलो हॉस्पिटल में मल्टी-स्टेज सर्जरी के बाद सात साल की बच्ची की एक तरफ झुकी गर्दन हुई सीधी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!